बांका: जिले में गर्मी का जबरदस्त असर, जनजीवन अस्त-व्यस्त
बांका से संतोष की रिपोर्ट जिले में इन दिनों भीषण गर्मी का प्रकोप लगातार

बांका से संतोष की रिपोर्ट जिले में इन दिनों भीषण गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचने से आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है। दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा पसर जा रहा है, जबकि बाजारों में भी भीड़ काफी कम हो गई है। तेज धूप और लू के थपेड़ों ने लोगों का घर से निकलना मुश्किल कर दिया है। गर्मी का सबसे ज्यादा असर मजदूर वर्ग और खेतों में काम करने वाले किसानों पर पड़ रहा है। तेज धूप के कारण कामकाज प्रभावित हो रहा है, जिससे उनकी रोजी-रोटी पर भी असर पड़ रहा है।
वहीं स्कूल जाने वाले बच्चों को भी परेशानी झेलनी पड़ रही है। बिजली कटौती और पानी की कमी ने लोगों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। कई इलाकों में पेयजल संकट गहराने लगा है। लोग सुबह-शाम पानी भरने को मजबूर हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन