भीषण गर्मी से आमजन का हाल बेहाल, तापमान 40 के पार
पेज चार की लीडपेज चार की लीड पांच जगह पांच रिपोर्टर बांका जिले में इन दिनों भीषण गर्मी का असर हो रहा है। सुबह सात बजे से ही तेज धूप के कारण

बांका, नगर प्रतिनिधि। शहर के कटोरिया रोड स्थित प्राइवेट बस स्टैंड पर गुरुवार दोपहर भीषण गर्मी के बीच यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।जहाँ बस स्टैंड में यात्री शेड नहीं होने के कारण यात्री धूप से बचने के लिए आसपास की चाय और सत्तू की दुकानों में शरण लेते नजर आए। वहीं तेज धूप और लू के चलते हालात और भी कठिन हो गए हैं। कई यात्रियों ने बताया कि, बस स्टैंड पर पेयजल और शौचालय जैसी बुनियादी सुविधाएं आज भी उपलब्ध नहीं हैं। इसके कारण उन्हें मजबूरन बोतलबंद पानी खरीदकर पीना पड़ रहा है। यह स्थिति सिर्फ यात्रियों के लिए ही नहीं, बल्कि बस चालकों और खलासियों के लिए भी परेशानी का कारण बनी हुई है, जो लंबे समय तक यहां रुकते हैं।
जबकि स्थानीय लोगों का कहना है कि, कई बार नगर परिषद प्रशासन से शिकायत की गई, लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं की गई है। वहीं गर्मी के इस मौसम में स्थिति और भी गंभीर हो गई है। इधर यात्रियों ने भी प्रशासन से जल्द से जल्द बस स्टैंड पर शेड, पेयजल और शौचालय जैसी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की है, ताकि उन्हें भीषण गर्मी से राहत मिल सके। शहर के सरकारी बस स्टैंड में पेयजल की समस्या आज भी जस की तस बनी हुई है, जो प्रशासन की घोर लापरवाही को उजागर करती है। भीषण गर्मी में यात्री बूंद-बूंद पानी के लिए भटकने को मजबूर हैं, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी आंख मूंदे बैठे हैं। हैंडपंप खराब पड़े हैं और टंकियों में पानी नहीं पहुंच रहा। करोड़ों के विकास के दावे करने वाली व्यवस्था यहां पूरी तरह फेल साबित हो रही है। वहीं स्थानीय लोगों और यात्रियों में भारी आक्रोश देखने को मिला है। लाखों रुपये की लागत से स्थापित किए गए वाटर पोस्ट विगत 5 महीनों से बंद पड़े हैं, लेकिन उनकी सुध लेने वाला कोई नजर नहीं आ रहा। गुरुवार दोपहर बस स्टैंड का नजारा काफी शांत दिखाई दिया। तेज धूप और गर्म हवाओं के चलते यहां यात्रियों की संख्या नगण्य रही। जो कुछ यात्री मौजूद थे, उन्हें पीने के पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ा। जबकि कई यात्रियों ने बताया कि, वाटर पोस्ट लंबे समय से खराब हैं, लेकिन अब तक उनकी मरम्मत नहीं कराई गई है। वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि, नगर परिषद प्रशासन की अनदेखी के कारण यह समस्या लगातार बनी हुई है। लोगों ने मांग की है कि, जल्द से जल्द वाटर पोस्ट को चालू कराया जाए, ताकि यात्रियों को राहत मिल सके। जबकि गर्मी के इस मौसम में पेयजल जैसी बुनियादी सुविधा का अभाव प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल खड़े करता है। बांका रेलवे स्टेशन पर इन दिनों यात्रियों को ठंडे पेयजल की पर्याप्त सुविधा मिल रही है, जिससे उन्हें काफी राहत महसूस हो रही है।भीषण गर्मी के बीच यह व्यवस्था यात्रियों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। स्टेशन परिसर में लगाए गए ठंडे प्याऊ से यात्री अपनी बोतलों में पानी भरकर पी रहे हैं और यात्रा के दौरान ताजगी का अनुभव कर रहे हैं। अक्सर देखा जाता था कि, गर्मियों में पानी की कमी या गर्म पानी की वजह से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता था, लेकिन इस वर्ष रेलवे प्रशासन की पहल सराहनीय साबित हो रही है। साथ ही स्टेशन पर साफ-सफाई के साथ-साथ पेयजल की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है, जिससे यात्रियों को किसी तरह की दिक्कत नहीं हो रही। जिनके करीब 4:45 बजे स्टेशन पर मौजूद सभी यात्री प्याऊ में मौजूद ठन्डे पेयजल की व्यवस्था देख संतुष्ट दिखे। जबकि कुछ यात्रियों ने भी इस व्यवस्था पर संतोष जताते हुए कहा कि, ठंडा पानी मिलने से उनकी यात्रा अधिक आरामदायक हो गई है। खासकर लंबी दूरी की यात्रा करने वाले लोगों के लिए यह सुविधा बेहद उपयोगी साबित हो रही है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन