बांका: बढ़ती गर्मी से जनजीवन प्रभावित, अस्पताल में बढ़े लू के मरीज
बांका जिले में भीषण गर्मी ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। तापमान में वृद्धि से नदियां सिकुड़ने लगी हैं और तालाब सूखने की कगार पर हैं। लू से पीड़ित मरीजों की संख्या बढ़ रही है। डॉक्टरों ने लोगों को घर से बाहर न निकलने और अधिक पानी पीने की सलाह दी है।

बांका से संतोष की रिपोर्ट बांका जिले में भीषण गर्मी ने लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। जेठ शुरू होने से पहले ही तापमान में लगातार वृद्धि हो रही है, जिससे आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नदियां सिकुड़ने लगी हैं और तालाब व जोहड़ सूखने की कगार पर पहुंच गए हैं। गर्म हवाओं के कारण दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहता है। वहीं, सदर अस्पताल सहित अन्य स्वास्थ्य केंद्रों में लू से पीड़ित मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। डॉक्टरों ने लोगों को अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलने, अधिक पानी पीने और सावधानी बरतने की सलाह दी है।
प्रशासन भी लोगों को जागरूक करने में जुटा है। यदि स्थिति ऐसी ही बनी रही तो आने वाले दिनों में जल संकट और गंभीर हो सकता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन