जिलेभर में भीषण गर्मी का कहर जारी, तापमान 41 डिग्री पार, राहत के आसार अगले सप्ताह
पिछले 1 सप्ताह से नहीं आ रहा जिले के तापमान में बदलाव, जिले में पड़ रही भीषण गर्मी पिछले 1 सप्ताह से नहीं आ रहा जिले के तापमान में बदलाव, जिले में पड़ र

बांका, नगर प्रतिनिधि। जिले में पिछले एक सप्ताह से मौसम में कोई खास बदलाव नहीं देखने को मिल रहा है। लगातार बढ़ती गर्मी ने आम जनजीवन को पूरी तरह से प्रभावित कर दिया है।इसलिए दौरान शुक्रवार को जिले का अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लगातार तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों की परेशानी को और बढ़ा दिया है।जबकि दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहता है और लोग जरूरी कामों के लिए ही घरों से बाहर निकल रहे हैं। वहीं शुक्रवार को जिले में करीब 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गर्म हवाएं चलती रही, जिससे गर्मी का असर और तीव्र हो गया।
जबकि आद्रता का स्तर भी 33 प्रतिशत तक पहुंच गया, जिससे उमस भरी गर्मी लोगों को बेहाल कर दिया। खासकर बुजुर्ग, बच्चे और बीमार लोग इस मौसम से सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं। इधर भीषण गर्मी के बीच बिजली कटौती ने जिलेवासियों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। दिन और रात में बार-बार हो रही पावर कट से लोग परेशान हो रहे हैं। जिस कारण पंखे और कूलर भी राहत देने में असफल साबित हो रहे हैं। उधर ग्रामीण इलाकों में स्थिति और भी गंभीर बनी हुई है, जहां बिजली की अनियमित आपूर्ति से लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जिले में भीषण गर्मी को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग भी पूरी तरह से अलर्ट मोड़ पर है। जबकि स्वास्थ्य विशेषज्ञों के द्वारा लोगों को तेज धूप और गर्म हवाओं से बचने की सलाह दी जा रही है। वहीं दोपहर 12 बजे से 3 बजे के बीच घर से बाहर न निकलने, सिर को ढककर रखने और हल्के व ढीले कपड़े पहनने की सलाह दी गई है। साथ ही, शरीर में पानी की कमी न हो, इसके लिए अधिक से अधिक तरल पदार्थों का सेवन करने को कहा गया है। उधर मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों तक तापमान में कोई विशेष बदलाव की संभावना नहीं है। हालांकि, अगले सप्ताह हल्की बारिश होने के संकेत मिल रहे हैं, जिससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है। फिलहाल, प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं और लोगों से सतर्क रहने की अपील कर रहे हैं।क्या कहते हैं डॉक्टरभीषण गर्मी में शरीर को सुरक्षित रखना बेहद जरूरी है। एक वयस्क व्यक्ति को दिन भर में कम से कम 5 से 6 लीटर पानी पीना चाहिए ताकि शरीर में नमी बनी रहे। धूप में निकलने से बचें और अगर निकलना जरूरी हो तो सिर को ढककर रखें। लू से बचाव के लिए छाछ, नींबू पानी और नारियल पानी का सेवन करें। किसी भी प्रकार की कमजोरी या चक्कर आने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।डॉ. उस्मान घनी चिकित्सा पदाधिकारी, सदर अस्पताल बांकाक्या कहते हैं मौसम विशेषज्ञ फिलहाल क्षेत्र में गर्म और शुष्क हवाओं का प्रभाव बना हुआ है, जिससे तापमान में लगातार वृद्धि हो रही है। अगले दो दिनों तक मौसम में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। हालांकि, अगले सप्ताह पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से हल्की बारिश हो सकती है। इससे तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को राहत मिलेगी। तब तक लोगों को गर्मी से बचाव के उपाय अपनाने की जरूरत है।डॉ. नेहा कुमारी मौसम वैज्ञानिक, कृषि विज्ञान केंद्र बांका
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन