पारा 35.9 डिग्री, आज के लिए आरेंज अलर्ट
पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। शनिवार को मौसम शुष्क बना रहा। सुबह हल्की बादल छाए रहने के कारण धूप छांव लगा रहा। दोपहर आते आते तेज धूप के कारण गर्म

पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।शनिवार को मौसम शुष्क बना रहा। सुबह हल्की बादल छाए रहने के कारण धूप छांव लगा रहा। दोपहर आते आते तेज धूप के कारण गर्मी से लोगों को काफी दिक्कत हुई। दोपहर में लोग घर से बाहर निकलने से परहेज करने लगे। तपतपाती धूप से बचने के लिए विभिन्न कार्यालय परिसर सड़क किनारे पेड़ की छांव में बैठकर लोगों ने राहत की सांस ली। पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान एवं न्यूनतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई। शनिवार को न्यूनतम तापमान 26.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 35.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के अनुसार मौसम में बदलाव की संभावना बनी हुई है। रविवार को ओरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जिसमें 35 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी आंधी तूफान के साथ साथ हल्की बारिश होने की संभावना बनी हुई है। इसके अलावा मेघा गर्जन एवं ब्रजपात की भी संभावना बनी हुई है। किसानों को फसल की तैयारी को लेकर सावधान रहने की आवश्यकता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन