Temperature Drops to 38 C Relief from Heat Expected with Rain Forecast भीषण गर्मी के बीच हल्की बारिश के बन रहे आसार, Begusarai Hindi News - Hindustan
More

भीषण गर्मी के बीच हल्की बारिश के बन रहे आसार

अधिकतम तापमान में पांच डिग्री की कमी आने के बाद भी उमस भरी गर्मी से परेशानी

Sat, 25 April 2026 07:17 PMNewswrap हिन्दुस्तान, बेगुसराय
share
भीषण गर्मी के बीच हल्की बारिश के बन रहे आसार

सिंघौल, निज संवाददाता। पिछले सप्ताह अधिकतम तापमान 43 डिग्री तक पहुंचने और भीषण गर्मी में थोड़ी राहत मिली है। शनिवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तापमान में आयी मामूली गिरावट के बाद लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत तो मिली है। लेकिन अब भी उमस भरी गर्मी से लोग परेशान हैं। मौसम विज्ञान विभाग की ओर से जारी मौसम पूर्वानुमान में आकाश में बादल छाए हुए हैं। एक सप्ताह में बेगूसराय के मौसम में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। वहीं रविवार से मंगलवार तक हल्की बारिश भी हो सकती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जिले में 27 से 29 अप्रैल के बीच आसमान में छाया रहेगा बादल, हलकी बारिश की संभावना

बुधवार से लेकर शुक्रवार तक बादलों और संभावित गरज-चमक के चलते अधिकतम तापमान में कमी आने की संभावना है। इससे उमस भरी गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी। भीषण गर्मी से जूझ रही जनता को राहत भरी बारिश का बेसब्री से इंतजार है। मौसम वैज्ञानिकों ने किसानों और आम नागरिकों को सलाह दी है कि दोपहर में सीधे धूप में निकलने से बचें और पर्याप्त पानी पीते रहें। वहीं कृषि कार्यों को मौसम के इस पूर्वानुमान को ध्यान में रखकर ही तय करें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पूर्वी हवाओं से पारा आया नीचे, लेकिन उमस ने छुड़ा दिए पसीने
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:Bihar Weather: भीषण गर्मी के बीच इन जिलों में बारिश के आसार, पटना में तपिश बरकरार, डेहरी सबसे गर्म

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।