निर्धारित समय के बाद नाव का परिचालन, कार्रवाई की तैयारी
भागलपुर। भागलपुर से महादेवपुर घाट तक नाव के परिचालन को लेकर निर्धारित किए गए समय

भागलपुर। भागलपुर से महादेवपुर घाट तक नाव के परिचालन को लेकर निर्धारित किए गए समय के बाद भी नाव का परिचालन किया जा रहा है। लोगों की सुरक्षा को देखते हुए शाम साढ़े पांच बजे के बाद नाव की रवानगी पर रोक लगाई गई है ताकि देर शाम और रात में परिचालन न हो सके। मंगलवार की शाम निर्धारित समय के बाद भी नाव के परिचालन की सूचना मिलने पर एसडीआरएफ के पदाधिकारी ने प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी को सूचित किया है। एसडीआरएफ के पदाधिकारी ने बताया कि शाम में तय समय के बाद तीन नाव का परिचालन किया गया। इंजीनियरिंग कॉलेज और एफएम मॉल के पीछे श्मशान घाट के पास से उन नावों का परिचालन किए जाने की सूचना है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन