एक हजार यात्रियों की क्षमता वाला दो बड़ा जहाज आज से चलेगा
जिला प्रशासन ने बुधवार से सेवा शुरू होने की कही बात घाटों पर गोताखोर, स्ट्रेचर,

भागलपुर, मुख्य संवाददाता। विक्रमशिला सेतु के क्षतिग्रस्त होने के बाद परेशान हुए यात्रियों की सुविधा के लिए लगभग 800 से 1000 क्षमता वाले दो बड़े जेटी का बुधवार से संचालन की संभावना है। वर्तमान में नाव एवं अन्य साधनों की पर्याप्त उपलब्धता है। जिससे किसी भी यात्री को प्रतीक्षा नहीं करनी पड़ रही है। सुरक्षा के दृष्टिकोण से प्रत्येक नाव पर गोताखोरों की तैनाती की जा रही है। घाटों पर पर्याप्त संख्या में प्रकाश की व्यवस्था की गई है। साथ ही स्ट्रेचर एवं एंबुलेंस की भी व्यवस्था की गई है। यह जानकारी सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा दी गई है। बताया गया कि भागलपुर स्थित बरारी घाट एवं बाबूपुर घाट तथा नवगछिया स्थित महादेवपुर घाट पर यात्रियों के आवागमन के लिए जिला प्रशासन द्वारा समुचित एवं व्यापक व्यवस्था की गई है।
घाटों को एक ओर समतलीकरण कर नाव तक सुगम पहुंच मार्ग तैयार किया गया है। वहीं यात्रियों के ठहरने के लिए शिविर की व्यवस्था की गई है। जिसमें चिकित्सा सुविधा, जिला नियंत्रण कक्ष एवं बिजली की समुचित व्यवस्था उपलब्ध कराई गई है। मंगलवार को जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव द्वारा स्वयं स्थल का लगातार निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को सुदृढ़ बनाया जा रहा है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन