Peace Committee Meeting for Eid-ul-Azha Celebrations in Kochadhaman किशनगंज: ईद उल अजहा पर्व को लेकर कोचाधामन थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित, Bhagalpur Hindi News - Hindustan
More

किशनगंज: ईद उल अजहा पर्व को लेकर कोचाधामन थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित

कोचाधामन थाना परिसर में ईद-उल-अजहा बकरीद पर्व के लिए शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी समुदाय के जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया। थानाध्यक्ष ने शांति से पर्व मनाने की अपील की और सुरक्षा को लेकर पुख्ता इंतजाम का आश्वासन दिया। सभी को प्रशासनिक निर्देशों का पालन करने की सलाह दी गई।

Mon, 25 May 2026 05:50 PMNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share
किशनगंज: ईद उल अजहा पर्व को लेकर कोचाधामन थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित

बिशनपुर से नागेंद्र सिंह की रिपोर्ट । कोचाधामन थाना परिसर में आगामी ईद-उल-अजहा बकरीद पर्व को लेकर शनिवार की संध्या शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पर्व को शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने को लेकर विस्तृत रूप से चर्चा हुई । बैठक में बीडीओ श्री राम पासवान, थानाध्यक्ष रंजय कुमार सिंह,सहित क्षेत्र के दोनों समुदाय के जनप्रतिनिधियों ने शिरकत की। शांति समिति की बैठक को संबोधित करते हुए थानाध्यक्ष रंजय कुमार सिंह ने सभी उपस्थित गणमान्य लोगों से त्योहार को शांति और सद्भावना के साथ मनाने की अपील की। उन्होंने स्पष्ट किया कि पर्व के दौरान हुड़दंग करने वाले या सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वाले शरारती तत्वों पर पुलिस की कड़ी नजर रहेगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:किशनगंज: बकरीद को लेकर सुखानी व जियापोखर थाना में शांति समिति की बैठक

किसी भी संदेहास्पद गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने को कहा गया। वहीं प्रखंड विकास पदाधिकारी श्रीराम पासवान ने बताया कि पर्व के दौरान साफ-सफाई, बिजली और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे। उन्होंने सभी से प्रशासनिक दिशानिर्देशों का पालन करने का आग्रह किया ताकि किसी भी समुदाय को कोई असुविधा न हो। बैठक में क्षेत्र के कई पंचायतों के मुखिया और जनप्रतिनिधियों ने प्रशासन को अपनी ओर से पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। बैठक में कमलपुर पंचायत के मुखिया अबु सलमान, डेरामारी पंचायत के मुखिया शाहवाज आलम, मुखिया प्रतिनिधि शाह नफीस बुलेट, सरफराज राही,बुआलदह पंचायत के मुखिया अबु नसर, बगलबारी पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि शकील अहमद, पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि मुमताज आलम पप्पू ,साद आलम और शहवाज सामाजिक कार्यकर्ता बाबर आलम, अशरफ अली, रंजीत कुमार मंडल सहित दर्जनों अन्य लोग भी मौजूद रहे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बकरीद को लेकर तालझारी थाना में हुई शांति समिति की बैठक
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले कार्य नहीं करने की की गई अपील

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।