किशनगंज: बकरीद को लेकर सुखानी व जियापोखर थाना में शांति समिति की बैठक
पौआखाली से अभिषेक कुमार सिंह की रिपोर्ट सोमवार को ईद-उल-अजहा पर्व को शांतिपूर्ण,

पौआखाली से अभिषेक कुमार सिंह की रिपोर्ट सोमवार को ईद-उल-अजहा पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं भाईचारे के माहौल में संपन्न कराने को लेकर शुक्रवार को सुखानी एवं जियापोखर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, बुद्धिजीवियों, धार्मिक नेताओं, पंचायत प्रतिनिधियों एवं विभिन्न समुदायों के लोगों ने भाग लिया। बैठक के दौरान पर्व के अवसर पर सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई, यातायात व्यवस्था तथा आपसी समन्वय बनाए रखने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। सुखानी थाना मे बैठक की अध्यक्षता मन्नू कुमारी ने की वही जियापोखर थाना मे बैठक की अध्यक्षता गौतम कुमार ने की अधिकारियों ने कहा कि बकरीद आपसी प्रेम, त्याग और भाईचारे का पर्व है, जिसे सभी लोगों को मिल-जुलकर शांतिपूर्ण तरीके से मनाना चाहिए।
उन्होंने लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने तथा सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की भ्रामक या आपत्तिजनक पोस्ट साझा नहीं करने की अपील की। कहा गया कि प्रशासन सोशल मीडिया पर लगातार नजर बनाए हुए है और शांति भंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।बैठक में मौजूद लोगों से पर्व के दौरान प्रशासन को सहयोग करने की अपील की गई। अधिकारियों ने कहा कि संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी तथा पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। पर्व के दौरान लगातार गश्ती अभियान चलाया जाएगा ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना न हो। इसके साथ ही बाजार क्षेत्रों, मस्जिदों एवं प्रमुख चौक-चौराहों पर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत रखने का निर्णय लिया गया
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन