अररिया: शांतिपूर्ण व सद्भाव के साथ मनाएं बकरीद का त्योहार
अररिया में बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण वातावरण में मनाने के लिए नगर थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। थानेदार मनीष कुमार रजक ने सभी समुदायों से भाईचारा बनाए रखने और प्रशासन का सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि नमाज मस्जिद और ईदगाह में अदा की जाए, ताकि किसी की भावनाएं आहत न हों।

अररिया से चन्दन कुमार लालू की रिपोर्ट बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर रविवार को नगर थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित हुई। थानेदार मनीष कुमार रजक की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में अररिया सीओ अजय कुमार सहित बड़ी संख्या जनप्रतिनिधि शामिल हुए। बैठक में नगर थानेदार मनीष कुमार रजक कहा कि सभी समुदाय के लोगों से आपसी भाईचारा व सौहार्द बनाए रखते हुए पर्व मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि सभी लोग प्रशासन का सहयोग करें, ताकि बकरीद पर्व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके। उन्होंने कहा कि नमाज मस्जिद व ईदगाह में ही अदा करें, ताकि अन्य समुदाय के लोगों की भावनाएं आहत न हों।
उन्होंने लोगों से सामाजिक सौहार्द बनाए रखने की अपील की। थानेदार ने कहा कि शांति व्यवस्था भंग करने वालों पर प्रशासन की कड़ी नजर रहेगी। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ पुलिस सख्ती से कार्रवाई करेगी। थानेदार ने कहा कि थाना क्षेत्र के सभी पंचायत में पुलिस की पर्याप्त व्यवस्था रहेगी। बैठक में सब इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार रामपुर प्रजापति पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि राजेश सिंह,गैयारी पंचायत में मुखिया प्रतिनिधि मो मसूद आलम,सरपंच प्रतिनिधि वाजुद्दीन,कुसियारगांव पंचायत के मुखिया मानिक चंद सिंह,बांसबाड़ी पंचायत के मुखिया मो इसरार,वार्ड पार्षद राजू राम,नूर आलम, सीपू दासगुप्ता,पूर्व पार्षद कमाले हक,लवली नबाब, नन्हे प्रियदर्शी सहित कई लोग मौजूद थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन