भीषण गर्मी को देखते हुए विद्यालयों के समय में बदलाव
जिले में लगातार बढ़ते तापमान ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। अभी पारा 41 डिग्री के पार पहुँच चुका है। एक तो गर्मी, ऊपर से जल संकट भी गहराने लगा है।

चतरा संवाददाता। जिले में भीषण गर्मी को देखते हुए सभी सरकारी गैर सरकारी विद्यालयों के समय में 21 अप्रैल से बदलाव कर दिया गया है। यह आदेश झारखंड सरकार, स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग, रांची द्वारा जारी आदेश के आलोक में किया गया। वर्ग केजी से वर्ग 8 तक की कक्षाएँ प्रात: 7 बजे से पूर्वाह्न 11:30 बजे तक तथा वर्ग 9 से वर्ग 12 तक की कक्षाएँ प्रात: 7 बजे से मध्याह्न 12 बजे तक संचालित की जाएंगी। साथ ही, सभी कोटि के सरकारी विद्यालयों में कार्यरत शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मी शेष अवधि अर्थात् प्रात: 7 बजे से अपराह्न 1 बजे तक विद्यालय में उपस्थित रहकर गैर शैक्षणिक कार्यों का निष्पादन किया जा रहा है।
जिला प्रशासन द्वारा सभी विद्यालय प्रबंधन को निर्देशित किया गया है कि आदेश का अनुपालन सुनिश्चित करते हुए विद्यार्थियों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन