New Deadline for Boat Operations in Bhagalpur Extended to 5 30 PM Amid Road Blockages अब शाम 5.30 बजे तक नौकाओं का होगा परिचालन, Bhagalpur Hindi News - Hindustan
More

अब शाम 5.30 बजे तक नौकाओं का होगा परिचालन

यात्रियों की भीड़ को देखकर आधा घंटा का समय बढ़ाया गया पहले सुबह 5 बजे

Wed, 6 May 2026 11:57 PMNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share
अब शाम 5.30 बजे तक नौकाओं का होगा परिचालन

भागलपुर, मुख्य संवाददाता। भागलपुर से नवगछिया की ओर जाने के लिए उपलब्ध कराई गई नावें और स्टीमर की अंतिम समय सीमा में मात्र आधे घंटे की बढ़ोतरी हुई है। पहले शाम पांच बजे तक का आदेश था, अब शाम साढ़े पांच बजे तक नौकाओं का परिचालन किया जा सकेगा। शाम 5.30 बजे अंतिम समय होने की जानकारी सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की जारी विज्ञप्ति में दी गई है। बताया गया कि बीते 03 मई की देर रात्रि भागलपुर की तरफ से विक्रमशिला पुल का एक स्लैब क्षतिग्रस्त हो जाने के कारण भागलपुर जिले का सड़क संपर्क नवगछिया, खगड़िया, कटिहार, पूर्णिया, मधेपुरा, सहरसा एवं अन्य जिलों से अस्थायी रूप से बाधित हो गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मजिस्ट्रेट की निगरानी में सुल्तानगंज में नावों का होगा परिचालन

इस स्थिति के मद्देनजर आम जनजीवन को सुचारु बनाए रखने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था के रूप में नावों के परिचालन की समयसीमा प्रतिदिन सुबह पांच बजे से दोपहर 5:30 बजे तक निर्धारित की गई है। निर्धारित समयसीमा समाप्त होने के बाद नावों का परिचालन पूर्णतः बंद किया जाएगा।इस संबंध में अपर समाहर्ता (आपदा प्रबंधन), भागलपुर एवं सहायक आपदा प्रबंधन पदाधिकारी, भागलपुर द्वारा एसडीआरएफ के माध्यम से अनुपालन कराया जाएगा। एसडीआरएफ टीम क्षेत्र में भ्रमण कर यह सुनिश्चित करेगी कि निर्धारित समय के बाद कोई भी नाव परिचालित न हो। यदि किसी नाव के यात्रियों को निर्धारित समयावधि में गंतव्य तक पहुंचना संभव नहीं हो पाता है, तो संबंधित नाव को सुरक्षित किनारे लगाकर ही उस दिन का परिचालन समाप्त किया जाएगा। इस कार्यवाही की सूचना संबंधित पदाधिकारियों को अनिवार्य रूप से दी जाएगी। जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे निर्धारित समयसीमा का पालन करें तथा प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का सहयोग करें, जिससे सुरक्षा एवं व्यवस्था बनाए रखी जा सके।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:प्रशासनिक दावा : बरारी और महादेवपुर घाट पर बढ़ीं सुविधाएं
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:निर्धारित समय के बाद नाव का परिचालन, कार्रवाई की तैयारी

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।