मजिस्ट्रेट की निगरानी में सुल्तानगंज में नावों का होगा परिचालन
भागलपुर में विक्रमशिला सेतु के पिलर संख्या 133 का स्लैब ध्वस्त हो गया है, जिसके कारण नाव परिचालन और यातायात प्रभावित हुआ है। प्रमुख घाटों पर दंडाधिकारी और पुलिस बलों की तैनाती की गई है। भागलपुर का सड़क संपर्क अन्य जिलों से टूट गया है, जिससे नावों पर भीड़ बढ़ने की संभावना है।

भागलपुर, मुख्य संवाददाता। विक्रमशिला सेतु के पिलर संख्या 133 का स्लैब ध्वस्त हो जाने के कारण नाव परिचालन तथा यातायात सुचारु रूप से चलाने के लिए प्रमुख घाटों को दंडाधिकारी सहित पुलिस पदाधिकारी व पुलिस बलों के हवाले किया गया है। भागलपुर और नवगछिया के प्रमुख घाटों के अलावा सुल्तानगंज में नौका परिचालन पर दंडाधिकारियों की नजर रहेगी। एसडीओ विकास कुमार ने बताया कि विक्रमशिला पुल के टूटने के बाद भागलपुर का सड़क संपर्क नवगछिया, खगड़िया, कटिहार, पूर्णिया, मधेपुरा, सहरसा एवं अन्य जिलों से टूट गया है। इसलिए सुल्तानगंज नमामि गंगे घाट से अगुवानी घाट तक नाव के परिचालन यात्रियों की अत्यधिक भीड़ होने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है।
इसलिए यहां दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन