Enhanced Facilities for Passengers at Barari and Mahadevpur Ghats Amid Vikramshila Bridge Closure प्रशासनिक दावा : बरारी और महादेवपुर घाट पर बढ़ीं सुविधाएं, Bhagalpur Hindi News - Hindustan
More

प्रशासनिक दावा : बरारी और महादेवपुर घाट पर बढ़ीं सुविधाएं

शौचालय, पेयजल की व्यवस्था और नियंत्रण कक्ष बनाया गया बरारी व महादेवपुर घाट के

Wed, 6 May 2026 11:57 PMNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share
प्रशासनिक दावा : बरारी और महादेवपुर घाट पर बढ़ीं सुविधाएं

भागलपुर, मुख्य संवाददाता। विक्रमशिला सेतु मार्ग अवरुद्ध हो जाने के उपरांत भागलपुर-नवगछिया वैकल्पिक जल मार्ग के लिए बरारी घाट तथा महादेवपुर घाट पर यात्रियों की सुविधाएं बढ़ाई गई हैं। जिला प्रशासन द्वारा बताया गया कि जगह-जगह शौचालय की व्यवस्था, पेयजल की व्यवस्था की गई है। साथ ही नियंत्रण कक्ष बनाया गया है। यदि किसी यात्री को कोई शिकायत है तो वे नियंत्रण कक्ष में अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। साथ ही बरारी घाट तथा महादेवपुर घाट के पहुंच पथ का समतलीकरण किया गया है, ताकि बाइक सवार, छोटे वाहन वहां सुगमता से पहुंच सके। घाटों पर भागलपुर जिला प्रशासन द्वारा सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था की गई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कितने यात्री चढ़े इसका लेखा जोखा नहीं

बड़े स्टीमर पर पुलिस की निगरानी में लोगों को चढ़ाया और उतरवाया जा रहा है। अनेक स्थलों पर निजी नाव के लिए किराए का चार्ट लगाया गया है। यदि किसी यात्री से अधिक किराया की वसूली की जा रही है तो वह नियंत्रण कक्ष में संबंधित नाविक के विरुद्ध शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। उस पर तत्काल संज्ञान लिया जाएगा। इसके अतिरिक्त घाटों पर 24 गुना 7 एम्बुलेंस की व्यवस्था रखी गई है ताकि आपात स्थिति में उसका उपयोग किया जा सके। चिकित्सा शिविर निरंतर कार्यरत है। दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी भी यहां तैनात हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मजिस्ट्रेट की निगरानी में सुल्तानगंज में नावों का होगा परिचालन
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बरौनी से भागलपुर भाया मुंगेर चले ट्रेन

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।