बांका: लो वोल्टेज से अमरपुर के लोग परेशान
बांका से जितेन्द्र की रिपोर्ट बांका। बांका के अमरपुर क्षेत्र में लो वोल्टेज की

बांका से जितेन्द्र की रिपोर्ट बांका। बांका के अमरपुर क्षेत्र में लो वोल्टेज की समस्या से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। भीषण गर्मी के बीच बिजली की कम वोल्टेज के कारण न तो पंखे सही से चल पा रहे हैं और न ही अन्य विद्युत उपकरण काम कर रहे हैं। इससे आम जनजीवन प्रभावित हो गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस समस्या की शिकायत कई बार बिजली विभाग से की गई, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकल सका है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि विभाग इस गंभीर समस्या को लेकर पूरी तरह बेखबर बना हुआ है।
लोगों ने जल्द से जल्द समस्या के समाधान की मांग की है, ताकि गर्मी में राहत मिल सके।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन