Power Crisis in Shambhujanj Market Residents Protest Against Electricity Department विद्युत ट्रांसफार्मर का क्वायल जलने से शंभूगंज बाजार में तीन दिनों से बिजली - पानी के लिए मचा हाहाकार , विभाग उदासीन, Banka Hindi News - Hindustan
More

विद्युत ट्रांसफार्मर का क्वायल जलने से शंभूगंज बाजार में तीन दिनों से बिजली - पानी के लिए मचा हाहाकार , विभाग उदासीन

शंभूगंज (बांका ) एक संवाददाता शंभूगंज (बांका ) एक संवाददाता शंभूगंज बाजार में विद्युत विभाग की उदासीनता से विगत तीन दिनों से बिजली और पानी के लिए हाहाकार

Thu, 23 April 2026 01:38 AMNewswrap हिन्दुस्तान, बांका
share
विद्युत ट्रांसफार्मर का क्वायल जलने से शंभूगंज बाजार में तीन दिनों से बिजली - पानी के लिए मचा हाहाकार , विभाग उदासीन

शंभूगंज (बांका ) एक संवाददाता शंभूगंज बाजार में विद्युत विभाग की उदासीनता से विगत तीन दिनों से बिजली और पानी के लिए हाहाकार मचा हुआ है। विद्युत ट्रांसफार्मर का क्वायल जलने से बाजार की आधी आबादी को बिजली की समस्या उत्पन्न हो गई है। जिससे पेयजलापूर्ति प्रभावित हो गई है। बाजार वासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बाजार वासियों ने बताया कि भीषण गर्मी में पेयजल की किल्लत बढ़ जाने से जन-मानस को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बाजार से पानी खरीदकर पीना सभी लोगों के लिए संभव नहीं है। बाजार वासियों का धैर्य आखिरकार बुधवार को आक्रोश में बदल गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बांका: शंभूगंज बाजार में ट्रांसफार्मर जलने से तीन दिनों से अंधेरा, पानी संकट गहराया; आक्रोशित लोगों का प्रदर्शन

एसबीआई बैंक समीप बाजार वासियों ने विभाग के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया। स्थानीय उमेश पोद्दार, प्रेमजीत तिवारी, सन्नी कुमार, सुमन कुमार, सुमीत कुमार सहित सैंकड़ों उपभोक्ताओं ने बताया कि ट्रांसफार्मर में गड़बड़ी होने पर इसकी जानकारी विद्युत विभाग को दिए। सूचना पर एक मिस्त्री पहुंचा। जिसमें क्वायल जल जाने की जानकारी दी गई। आज तीन दिनों से ट्रांसफार्मर मरम्मत नहीं हो सका है। जिससे भीषण गर्मी में बिजली और पानी के लिए हाहाकार मचा हुआ है। बताया कि इस क्षेत्र के अधिकांश उपभोक्ताओं का बाजार में विभिन्न प्रकार की दुकानें है। बिजली नहीं रहने से व्यवसाय पर असर पड़ रहा है। घर में बच्चों की पढ़ाई लिखाई से लेकर मोबाइल चार्ज करना भी टेढ़ी खीर साबित हो रहा है। आक्रोशित ग्रामीणों ने बताया कि यदि अविलंब समस्या समाधान नहीं होगा तो विद्युत कार्यालय का घेराव होगा। इस संबंध में विभाग के कनीय अभियंता राजीव कुमार ने बताया कि दूसरा ट्रांसफार्मर लगा दी गई है। फ्यूल चार्ज होते ही आपूर्ति बहाल होगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ट्रांसफार्मर फुंका, तीन दिनों से धायपुरा में अंधेरा
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिजली संकट: जमुआ में दो ट्रांसफार्मर जलने से अंधेरे में डूबा बाजार

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।