बांका शहर में 8 घंटे बिजली गुल, भीषण गर्मी में लोग बेहाल
बांका। एक संवाददाताबांका। एक संवाददाता बांका शहर में बुधवार को कवर्ड तार बदलने के कार्य के कारण करीब आठ घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप रही।

बांका। एक संवाददाता बांका शहर में बुधवार को कवर्ड तार बदलने के कार्य के कारण करीब आठ घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप रही। सुबह लगभग 10 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक बिजली नहीं रहने से लोगों को भीषण गर्मी में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। दिनभर बिजली कटौती के कारण घरों में पंखे और कूलर बंद रहे, जिससे गर्मी से राहत नहीं मिल सकी। बिजली नहीं रहने के कारण शहर के कई इलाकों में पानी की समस्या भी उत्पन्न हो गई। मोटर नहीं चल पाने से लोगों को पेयजल के लिए जूझना पड़ा। खासकर दोपहर के समय स्थिति और भी गंभीर हो गई, जब तापमान चरम पर था और बिजली की कोई व्यवस्था नहीं थी।इस
संबंध में विद्युत कार्यपालक अभियंता कुमार सौरभ ने बताया कि भागलपुर से आई तकनीकी टीम द्वारा कवर्ड तार बदलने का कार्य किया जा रहा था। इसी वजह से सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए शहर की बिजली आपूर्ति बाधित की गई थी। शाम करीब 6 बजे बिजली आपूर्ति बहाल होने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। हालांकि, दिनभर की परेशानी को लेकर लोगों में विभाग के प्रति नाराजगी भी देखी गई।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन