Increased Passenger Traffic on Alternative Water Route in Bhagalpur After Vikramshila Bridge Closure बरारी और महादेवपुर घाट पर प्रशासन रहा मुस्तैद, Bhagalpur Hindi News - Hindustan
More

बरारी और महादेवपुर घाट पर प्रशासन रहा मुस्तैद

निजी नाव के लिए किराए का चार्ट लगाया गया भागलपुर, मुख्य संवाददाता। विक्रमशिला सेतु मार्ग

Thu, 7 May 2026 11:54 PMNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share
बरारी और महादेवपुर घाट पर प्रशासन रहा मुस्तैद

भागलपुर, मुख्य संवाददाता। विक्रमशिला सेतु मार्ग अवरुद्ध हो जाने के बाद भागलपुर-नवगछिया वैकल्पिक जल मार्ग के लिए बरारी घाट तथा महादेवपुर घाट पर यात्रियों का आवागमन बढ़ गया है। यात्रियों की सुविधा के लिए भागलपुर जिला प्रशासन द्वारा बरारी घाट तथा महादेवपुर घाट पर जगह-जगह शौचालय की व्यवस्था, पेयजल की व्यवस्था की गई है। साथ ही नियंत्रण कक्ष बनाया गया है। यात्रियों की सुरक्षा को लेकर जहां एक ओर प्रकाश की व्यवस्था की गई है। वहीं भारी तादाद में आपदा मित्रों को दोनों घाट पर रखा गया है। साथ ही चलाई जाने वाली नाव पर भी आपदा मित्र को रखा जा रहा है ताकि हर परिस्थिति में यात्रियों को सुरक्षित रखा जा सके।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नवगछिया अनुमंडल को मिली एसडीआरएफ की नई टीम

बड़े स्टीमर पर प्रशासन की निगरानी में लोगों को चढ़ाया और उतरवाया जा रहा है। अनेक स्थलों पर निजी नाव के लिए किराए का चार्ट लगाया गया है। ताकि किसी निजी नाविक द्वारा अधिक किराया की वसूली न की जा सके। यदि किसी यात्री से अधिक किराया की वसूली की जा रही है तो वे नियंत्रण कक्ष में संबंधित नाविक के विरुद्ध शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। उस पर तत्काल संज्ञान लिया जा रहा है। इसके अतिरिक्त घाटों पर 24 घंटे एम्बुलेंस की व्यवस्था रखी गई है। ताकि आपात स्थिति में उसका उपयोग किया जा सके। चिकित्सा शिविर निरंतर कार्यरत है। दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी भी यहां तैनात हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:विक्रमशिला सेतु क्षतिग्रस्त होने से बोकारोवासियों की बढ़ी परेशानी
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:महादेवपुर घाट पर यात्रियों के लिए शिविर की व्यवस्था

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।