SDRF Team Deployed in Bhagalpur for River Safety After Vikramshila Bridge Slab Collapse नवगछिया अनुमंडल को मिली एसडीआरएफ की नई टीम, Bhagalpur Hindi News - Hindustan
More

नवगछिया अनुमंडल को मिली एसडीआरएफ की नई टीम

टीम को चार बोट मिले, दो एसआई, दो हवलदार और 17 जवान शामिल भागलपुर एसडीआरएफ

Thu, 7 May 2026 11:51 PMNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share
नवगछिया अनुमंडल को मिली एसडीआरएफ की नई टीम

भागलपुर, प्रधान संवाददाता विक्रमशिला पुल का स्लैब टूटने के बाद जलमार्ग से लोगों के नाव और जहाज से सफर के दौरान उनकी सुरक्षा और किसी प्रकार के आपदा से निपटने के लिए नवगछिया अनुमंडल को अलग से एसडीआरएफ की टीम उपलब्ध कराई गई है। एसडीआरएफ बिहार के कमांडेंट के निर्देश पर नई टीम नवगछिया पहुंच गई है। नवगछिया को मिली एसडीआरएफ को चार बोट उपलब्ध कराया गया है। उस टीम में दो एसआई, दो हवलदार और 17 जवान शामिल हैं जिनमें गोताखोर भी हैं। डीप डाइविंग सेट भी उन्हें उपलब्ध कराया गया है। नवगछिया की मिली एसडीआरएफ की टीम मुख्य रूप से महादेवपुर घाट और आस-पास नजर रखेगी。

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:विक्रमशिला सेतु के सारे पिलरों की बियरिंग खराब, साइड वॉल भी ऊपर-नीचे; जांच में खुलासा

जलमार्ग से यात्रा की बढ़ती जिम्मेदारी

जलमार्ग से यात्रा बढ़ने पर एसडीआरएफ की जिम्मेदारी बढ़ गई है। भागलपुर में पहले से प्रतिनियुक्त एसडीआरएफ टीम के पास कुल 11 बोट हैं जिनमें चार बोट सुल्तानगंज को उपलब्ध कराया गया है। इंस्पेक्टर कुमार नीलू के नेतृत्व में टीम काम कर रही है। कुल 37 पदाधिकारी व जवानों में 12 की प्रतिनियुक्ति सुल्तानगंज में जबकि 25 भागलपुर में प्रतिनियुक्त हैं। मुख्यालय ने आने वाले कुछ दिनों में भागलपुर एसडीआरएफ को छह और बोट उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मरीजों की सुविधा के लिए नौका एम्बुलेंस की मांग

यात्री से भरी नाव को खाली नाव ने मारी ठोकर

बरारी स्थित पुल घाट पर गुरुवार दोपहर में एक अजीबोगरीब घटना हुई। दोपहर लगभग 12 बजे खाली नाव ने यात्रियों से भरी नाव में ठोकर मार दी। ठोकर लगने पर यात्रियों वाली नाव थोड़ी से हिली, लेकिन भार होने की वजह से किसी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ। सभी यात्री सुरक्षित रहे। वहां मौजूद पदाधिकारियों ने जब खाली नाव के संचालक से पूछताछ की तो उसका कहना था कि घाट पर नाव जल्दी लगाने के दौरान ऐसा हुआ। उसे चेतावनी दी गई कि ऐसी गलती वह दोबारा नहीं करें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:प्रशासनिक दावा : बरारी और महादेवपुर घाट पर बढ़ीं सुविधाएं

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।