District Administration Ensures Smooth Commute for Pilgrims at Jahnavi Ghat महादेवपुर घाट पर यात्रियों के लिए शिविर की व्यवस्था, Bhagalpur Hindi News - Hindustan
More

महादेवपुर घाट पर यात्रियों के लिए शिविर की व्यवस्था

फोटो : डीएम ने महादेवपुर घाट का किया निरीक्षण यात्रियों के सुगम आवागमन की

Thu, 7 May 2026 11:53 PMNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share
महादेवपुर घाट पर यात्रियों के लिए शिविर की व्यवस्था

भागलपुर, मुख्य संवाददाता। नवगछिया अनुमंडल अंतर्गत जाह्नवी (महादेवपुर) घाट पर यात्रियों के सुगम आवागमन के लिए जिला प्रशासन ने व्यापक एवं समुचित व्यवस्था की है। इन व्यवस्थाओं का निरीक्षण गुरुवार को जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने स्वयं स्थल पर पहुंचकर किया तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिला प्रशासन की जारी विज्ञप्ति में बताया गया कि घाट पर यात्रियों की सुविधा के लिए समतलीकरण कर नाव तक सुगम मार्ग तैयार कराया गया है। साथ ही यात्रियों के ठहराव के लिए शिविर की व्यवस्था की गई है। जहां चिकित्सा सुविधा, शौचालय, नि:शुल्क नाव, जिला नियंत्रण कक्ष तथा बिजली की समुचित व्यवस्था उपलब्ध कराई गई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नवगछिया अनुमंडल को मिली एसडीआरएफ की नई टीम

डीएम ने बताया कि लगातार स्थल निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाया जा रहा है। यात्रियों की सुविधा के दृष्टिकोण से बरारी पुल घाट के अतिरिक्त जाह्नवी घाट पर भी नाव एवं अन्य परिवहन साधनों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की गई है। जिससे यात्रियों को किसी प्रकार की प्रतीक्षा नहीं करनी पड़ रही है। उन्होंने बताया कि घाट पर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था की गई है। इसके अतिरिक्त आपात स्थिति से निपटने के लिए स्ट्रेचर एवं एंबुलेंस की भी व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। निरीक्षण के दौरान नवगछिया के अनुमंडल पदाधिकारी एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:प्रशासनिक दावा : बरारी और महादेवपुर घाट पर बढ़ीं सुविधाएं
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अब शाम 5.30 बजे तक नौकाओं का होगा परिचालन

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।