BJP Celebrates 12 Years of Modi Government with Media Interaction in Sitamarhi मोदी सरकार की 12 साल की उपलब्धियां गिनाईं, Sitamarhi Hindi News - Hindustan
More

मोदी सरकार की 12 साल की उपलब्धियां गिनाईं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा ने संवाद कार्यक्रम आयोजित किया। जिवेश कुमार ने सरकार की उपलब्धियों को बताया और विपक्ष पर आलोचना की। उन्होंने कहा कि भाजपा 2047 तक विकसित भारत के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध है।

Sat, 13 June 2026 11:45 PMNewswrap हिन्दुस्तान, सीतामढ़ी
share
मोदी सरकार की 12 साल की उपलब्धियां गिनाईं

मनीष झा सीतामढ़ी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने एवं देश के सबसे लंबे समय तक लगातार प्रधानमंत्री रहने के अवसर पर शनिवार को शहर के अतिथि भवन में भाजपा की ओर से मीडिया संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जाले विधायक सह पूर्व मंत्री जिवेश कुमार ने केंद्र सरकार की उपलब्धियों को विस्तार से रखा तथा विपक्ष पर भी तीखा कटाक्ष किया। अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष मनीष कुमार ने की।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बारह वर्ष में जिले की जीडीपी दर बढ़कर तीन गुना हुई

केंद्र सरकार की उपलब्धियां

जीवेश ने कहा कि भाजपा वर्ष 2047 तक विकसित भारत के निर्माण के संकल्प के साथ निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 से पहले देश निराशा और नीतिगत ठहराव के दौर से गुजर रहा था, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सत्ता संभालने के बाद ऐसे संकल्प और कार्य संस्कृति का परिचय दिया कि देश की जनता का उन पर विश्वास लगातार मजबूत होता गया। उन्होंने दावा किया कि भारत विश्व की प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में तेजी से आगे बढ़ते हुए 12वें स्थान से चौथे स्थान तक पहुंच गया है। उन्होंने कहा कि दुनिया जहां युद्ध और वैश्विक चुनौतियों के दौर से गुजर रही है, वहीं प्रधानमंत्री की परिकल्पना का केंद्र बिंदु अंत्योदय रहा है। इसी सोच के तहत 25 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से बाहर निकालने का कार्य किया गया। कोरोना काल से अब तक 81 करोड़ गरीबों को नि:शुल्क अनाज उपलब्ध कराया जा रहा है, जबकि 43 करोड़ से अधिक लोगों को आयुष्मान भारत योजना का लाभ मिला है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार प्रतिदिन औसतन 34 किलोमीटर नई सड़कों का निर्माण कर देश में आधारभूत संरचना को मजबूत कर रही है। प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, हर घर जल, किसान सम्मान निधि, डिजिटल इंडिया और महिला सशक्तिकरण से जुड़ी योजनाओं की भी चर्चा की।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पीएम के नेतृत्व में देश का तेजी से हो रहा विकास : जीवेश

स्थानीय मुद्दों पर पत्रकारों के सवाल

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की नीतियों का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है और बिहार भी विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। पत्रकारों ने इस दौरान सीतामढ़ी के स्थानीय मुद्दों को भी प्रमुखता से उठाया। शहर में लंबे समय से लंबित रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी), बरसात में होने वाली जलजमाव की समस्या, शहरी आधारभूत सुविधाओं और यातायात व्यवस्था को लेकर सवाल पूछे गए। इस पर वे जवाब देने से परहेज किए।

कार्यक्रम में विधायक सुनील कुमार पिंटू,अनिल कुमार, गायत्री देवी, पूर्व विधायक रामनरेश यादव, नगीना देवी, जिला महामंत्री चुनचुन सिंह, प्रिंस तिवारी, सुभाष केसरी सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मोदी ने 12 वर्षों में देश की तकदीर और तस्वीर बदली: मिथिलेश

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।