Bridge Collapse Disrupts Connectivity in Navgachia Price Surge in Construction Materials विक्रमशिला सेतु ध्वस्त होने के बाद बालू, गिट्टी के दामों में इजाफा, Bhagalpur Hindi News - Hindustan
More

विक्रमशिला सेतु ध्वस्त होने के बाद बालू, गिट्टी के दामों में इजाफा

बालू और गिट्टी के दामों में 1000 से लेकर के 3000 तक की वृद्धि कटिहार

Tue, 5 May 2026 12:55 AMNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share
विक्रमशिला सेतु ध्वस्त होने के बाद बालू, गिट्टी के दामों में इजाफा

नवगछिया, निज संवाददाता। विक्रमशिला सेतु का स्लैब ध्वस्त होने के बाद नवगछिया के क्षेत्र का जिला मुख्यालय से संपर्क भंग हो गया। इससे नवगछिया के क्षेत्र में बिकने वाले गृह निर्माण सामग्रियों के अलावा अन्य सामानों के दामों में इजाफा हुआ है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:विक्रमशिला पुल क्षतिग्रस्त, कटिहार-भागलपुर कनेक्टिविटी पर बड़ा झटका

स्थानीय लोगों की समस्याएँ

24 घंटे के अंदर बालू और गिट्टी के दामों में 1000 से लेकर के 3000 तक की वृद्धि की गई है। स्थानीय लोगों महेश मंडल, सूरज कुमार ने बताया कि पुल टूट जाने से हम लोगों का लाइफलाइन खत्म हो गया। लोग सब्जी बेचने भी जाते थे या मजदूरी करने भी जाते थे। नवगछिया में व्यवसायियों के लिए एक सहारा भी था, अब वह सहारा पूरी तरह ध्वस्त हो चुका है। लोगों को कई किलोमीटर घूमकर मुंगेर होकर जिला मुख्यालय जाना पड़ेगा या नाव या जहाज के सहारे जाना पड़ेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:विक्रमशिला पुल धंसने से फल व अनाज व्यापारियों पर पड़ेगा प्रतिकूल असर

राजनीतिक प्रतिक्रियाएँ

भाजपा नेता मुकेश राणा ने भागलपुर जिला पदाधिकारी से गंगा नदी के दोनों छोर सहित कहलगांव, तीनटंगा घाट पर नौका परिचालन में अत्यधिक भीड़ को देखते हुए पर्याप्त एनडीआरएफ की टीम की तैनाती की मांग की है। वहीं तत्काल कटिहार से भागलपुर के लिए पैसेंजर ट्रेन परिचालित किए जाने की भी मांग रेल मंत्रालय के माध्यम से की गई है। वहीं जिला परिषद अध्यक्ष विपिन मंडल ने इस पुल के ध्वस्त होने के बाद विभिन्न गंगा घाटों के निरीक्षण के उपरांत बताया कि गंगा घाटों पर गोताखोर के साथ कंट्रोल रूम और यात्री सुविधा मौजूद रहे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:विक्रमशिला पुल होकर बारात बांका गया, मुंगेर के रास्ता लौटा मनिहारी

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।