Free Ferry Service Launched in Bhagalpur No Passenger Count Monitoring कितने यात्री चढ़े इसका लेखा जोखा नहीं, Bhagalpur Hindi News - Hindustan
More

कितने यात्री चढ़े इसका लेखा जोखा नहीं

भागलपुर में जिला प्रशासन ने नि:शुल्क फेरी सेवा शुरू की है, लेकिन घाटों पर यात्रियों की संख्या की कोई निगरानी नहीं की जा रही है। बुधवार को बरारी पुल और महादेवपुर घाट पर सैकड़ों यात्री जहाज पर सवार हुए, लेकिन उनका कोई लेखा जोखा नहीं था। सुरक्षा कर्मी केवल यात्रियों को सुरक्षित चढ़ाने और उतारने में लगे रहे।

Wed, 6 May 2026 11:49 PMNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share
कितने यात्री चढ़े इसका लेखा जोखा नहीं

भागलपुर। जिला प्रशासन की ओर से नि:शुल्क फेरी सेवा शुरू की गई है और इसके लिए प्रत्येक नाव पर यात्री क्षमता का भी निर्धारण किया गया है। पर किस नाव पर कितने यात्री सफर कर रहे हैं इसका लेखा जोखा देखने वाला घाटों पर कोई नहीं है। बुधवार को भी बरारी पुल घाट और फिर महादेवपुर घाट से सैकड़ों यात्री जेट्टी जहाज पर सवार हुए। पर कितने यात्री चढ़े इसका कोई लेखा जोखा नहीं था। न ही कोई इसकी इंट्री करता दिखा और न ही यात्रियों की गिनती करने को कोई मौजूद था। घाट पर मौजूद सुरक्षाकर्मी और आपदा मित्र केवल यात्रियों को सुरक्षित जहाज पर चढ़ाने और उतारने में लगे रहे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हे गे माय, एकरा से चल, ई फ्री वाला छैके...
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नाव रजिस्ट्रेशन व लाइसेंस के लिए 41 ने दिये आवेदन
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:एक हजार यात्रियों की क्षमता वाला दो बड़ा जहाज आज से चलेगा

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।