Registration Camp for Boat Operators at Ramrekha and Mahadev Ghats नाव रजिस्ट्रेशन व लाइसेंस के लिए 41 ने दिये आवेदन, Buxar Hindi News - Hindustan
More

नाव रजिस्ट्रेशन व लाइसेंस के लिए 41 ने दिये आवेदन

प्रशासन ने नाव सवारों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रामरेखा घाट और महादेव घाट पर विशेष शिविर का आयोजन किया। इस शिविर में नाविकों के रजिस्ट्रेशन और लाइसेंस जारी करने की प्रक्रिया की गई। बुधवार को 41 आवेदन प्राप्त हुए, जिसमें चौसा अंचल से केवल एक आवेदन था।

Wed, 6 May 2026 08:57 PMNewswrap हिन्दुस्तान, बक्सर
share
नाव रजिस्ट्रेशन व लाइसेंस के लिए 41 ने दिये आवेदन

पेज तीन के लिए ---------- विशेष शिविर रामरेखा घाट व महादेव घाट पर आज फिर लगेगा शिविर बिना निबंधन नाव चलाना होगा दंडनीय, प्रशासन सख्त फोटो संख्या- 08, कैप्सन-बुधवार को रामरेखा घाट पर नाविकों का निबंध करते नगर परिषद के कर्मी। बक्सर, हमारे संवाददाता। सुरक्षित नाव परिचालन को लेकर प्रशासन पूरी तरह से सख्त हो गया है। इसके पीछे नाव सवारों की सुरक्षा है। इसके लिए प्रशासन के स्तर से शिविर लगाया गया था। ताकि नाव का रजिस्ट्रेशन करते हुए लाइसेंस जारी किया जाए। यह शिविर सदर प्रखंड के रामरेखा घाट व चौसा प्रखंड के महादेव घाट पर लगा था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:फैमिली संग बोटिंग पर जा रहे तो सेफ्टी से जुड़ी ये बाते ना करें इग्नोर, जबलपुर क्रूज हादसे लें सबक

शिविर का उद्देश्य

जिसमें संबंधित विभागों के अधिकारियों की सक्रिय भागीदारी रही। शिविर में सदर अंचल के राजस्व अधिकारी, नगर परिषद बक्सर के नगर प्रबंधक, मोटरयान निरीक्षक सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने मौके पर ही नाविकों से आवेदन प्राप्त कर आवश्यक प्रक्रिया शुरू की। प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार को आयोजित इस शिविर में कुल 41 आवेदन प्राप्त हुए। इसमें चौसा अंचल क्षेत्र से केवल एक आवेदन प्राप्त हुआ। सदर एसडीओ अविनाश कुमार ने बताया कि अभी कई नाविकों ने आवेदन नहीं दिया है। वे गुरुवार को लगने वाले शिविर में आवेदन दे सकते है। यह शिविर पूर्वाह्न 10 बजे से अपराह्न 5 बजे तक रामरेखा घाट बक्सर एवं महादेव घाट चौसा में लगाया जाएगा। इस दौरान शेष सभी नाविकों से आवेदन प्राप्त किए जाएंगे। साथ ही उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए जाएंगे।

नाव का उपयोग

यूपी जाने के लिए नाव का होता है उपयोग यूपी जाने के लिए काफी संख्या में लोग नाव का उपयोग करते है। सुबह से लेकर शाम तक नाव का परिचालन होता है। साथ ही बक्सर धार्मिक नगरी है। ऐसे में मुंडन संस्कार सहित अन्य धार्मिक आयोजन होते है। लोग पूजा-अर्चना के लिए आते है। जिसमें नाव का उपयोग होता है। मुंडन संस्कार के समय भीड़ अत्याधिक बढ़ जाती है। नाव के लिए लोगों का घंटों इंतजार करना पड़ता है। क्षमता से अधिक लोग नाव पर सवार होने लगते है। जिससे खतरा अधिक बढ़ जाता है। इस तरह की अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए प्रशासन के स्तर से नाव का रजिस्ट्रेशन व लाइसेंस जारी किया जाएगा। विदित हो कि पिछले दिनों मध्य प्रदेश के जबलपुर में क्रूज डूबने से दस से अधिक लोगों की मौत हो गई थी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।