Hindi NewsBihar NewsBegusarai NewsDamaged Vikramshila Bridge Causes Hardship for Thousands Demand for DMU Train Service
बरौनी से भागलपुर भाया मुंगेर चले ट्रेन
बरौनी में विक्रमशिला पुल के क्षतिग्रस्त होने से भागलपुर आने-जाने वाले हजारों लोगों को कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने 4-5 ट्रिप डीएमयू ट्रेन चलाने की मांग की है, ताकि यात्रा में सहूलियत हो सके। सड़क मार्ग से यात्रा करने में लोगों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
Wed, 6 May 2026 08:52 PMNewswrap हिन्दुस्तान, बेगुसराय

बरौनी। विक्रमशिला पुल के क्षतिग्रस्त होने से भागलपुर आने जाने वाले इस क्षेत्र के हजारों लोगों को फजीहत झेलनी पड़ रही है। संजीव गुप्ता, हरिमोहन मिश्र, श्याम सुंदर मुरारका, चुन्नू गुप्ता, जितेंद्र झा आदि ने बरौनी से भागलपुर भाया मुंगेर पुल होकर चार से पांच ट्रिप डीएमयू ट्रेन चलाने की मांग की है। ताकि, उक्त रूट में सफर करने वाले लोगों को सहूलियत मिल सके। वैसे भी सड़क मार्ग से यात्रियों को आर्थिक, मानसिक व शारीरिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ट्रेन सुविधा से लोगों को राहत मिलेगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन