नाव में तेल हो गया खत्म, सूचना मिलने पर अधिकारियों ने भरवाया
धूप और गर्मी में इंतजार करते परेशान रहे यात्री ऑटो चालकों पर मनमाना किराया वसूलने

नवगछिया, निज संवाददाता। विक्रमशिला सेतु के टूटने के बाद गंगा नि:शुल्क नाव और स्टीमर की सुविधा शुरू की गई है। मंगलवार को यह सेवा शुरू तो हो गई लेकिन नवगछिया के महादेवपुर घाट पर एक नाव सिर्फ इसलिए तीन घंटे खड़ी रही कि उसमें तेल ही नहीं था। यात्री इंतजार करते रहे। गर्मी में यात्री परेशान रहे। यात्री अजेश साहु ने बताया कि तीन घंटे तक धूप और गर्मी में यात्रियों के पसीने छूट गए। उन्होंने कहा कि उन्हें डॉक्टर के पास जाना था। इस बाबत घाट पर प्रतिनियुक्त अनुमंडल कृषि पदाधिकारी ने बताया कि तेल खत्म हुआ था लेकिन सदर अनुमंडलाधिकारी के निर्देश पर नाव में तेल की व्यवस्था करायी गई।
इधर घाट पर मात्र दो सिपाहियों की ही प्रतिनियुक्ति थी। यात्रियों ने बताया कि घाट में ऑटो चालक मनमानी कर रहे हैं। मनमाना भाड़ा वसूल रहे हैं। यात्री मजबूरी में भाड़ा देने को विवश हैं। यात्री राजीव कुमार ने बताया कि ऑटो में पहले भागलपुर का पचास रुपया भाड़ा था अभी नवगछिया से महादेवपुर घाट का पचास रुपया ले रहे हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन