BJP Protests for Women s Reservation Bill in Patna Led by OBC Cell महिला आरक्षण विधेयक के समर्थन में भाजपा का आक्रोश मार्च, Patna Hindi News - Hindustan
More

महिला आरक्षण विधेयक के समर्थन में भाजपा का आक्रोश मार्च

भाजपा अति पिछड़ा प्रकोष्ठ ने पटना में महिला आरक्षण विधेयक के समर्थन में आक्रोश मार्च निकाला। यह मार्च प्रदेश पार्टी कार्यालय से शुरू होकर आयकर गोलंबर तक गया। प्रमोद चंद्रवंशी ने कहा कि कांग्रेस का महिला विरोधी चेहरा स्पष्ट हो गया है। प्रधानमंत्री मोदी महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Thu, 23 April 2026 07:35 PMNewswrap हिन्दुस्तान, पटना
share
महिला आरक्षण विधेयक के समर्थन में भाजपा का आक्रोश मार्च

भाजपा अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के तत्वावधान में गुरुवार को महिला आरक्षण विधेयक के समर्थन में पटना में आक्रोश मार्च निकाला गया। यह मार्च प्रदेश पार्टी कार्यालय से प्रारंभ होकर आयकर गोलंबर तक गया। आक्रोश मार्च का नेतृत्व बीजेपी अति पिछड़ा प्रकोष्ठ, बिहार के संयोजक प्रमोद चंद्रवंशी ने किया। आयकर गोलंबर पर आयोजित सभा में उन्होंने कहा कि कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों का महिला विरोधी चेहरा लोकसभा में स्पष्ट रूप से उजागर हो चुका है। उन्होंने कहा कि देश की आधी आबादी इस विरोध से आहत और आक्रोशित है, जिसका प्रभाव पूरे देश में देखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महिलाओं को सशक्त बनाने एवं उन्हें राजनीतिक भागीदारी में उचित स्थान दिलाने के लिए पूर्णतः संकल्पित हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गिरिडीह में जन आक्रोश महिला पदयात्रा का आयोजन

आक्रोश मार्च में प्रमुख रूप से चंपा देवी, कुमारी पूजा, विनीता कुमारी, सरिता कुमारी, पिंकी देवी, पूजा देवी, यूपी शर्मा, भानु प्रकाश राय, बीरेंद्र चंद्रवंशी, अभय सिंह, संजय निषाद, शिवपूजन राम आदि शामिल थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:महिला आरक्षण के समर्थन में दिखा आक्रोश, दहन किया पुतला
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नारी शक्ति वंदन अधिनियम पास नहीं होने पर राहुल का जलाया पुतला

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।