BJP s 12-Year Achievement Campaign Modi Government Celebrations in Siwan 12 साल बेमिसाल अभियान के तहत कल सीवान आएंगे आनंदऔर सच्चिदानंद, Siwan Hindi News - Hindustan
More

12 साल बेमिसाल अभियान के तहत कल सीवान आएंगे आनंदऔर सच्चिदानंद

सीवान, 13 जून को पूर्व आईपीएस अधिकारी आनंद मिश्रा और विधान पार्षद सच्चिदानंद राय भाजपा के 12 साल बेमिसाल जनसंपर्क अभियान के तहत सीवान पहुंचेंगे। वे प्रेस वार्ता में मोदी सरकार की उपलब्धियों और योजनाओं पर चर्चा करेंगे। भाजपा नेताओं का लक्ष्य इन योजनाओं को आम जनता तक पहुँचाना है।

Sat, 13 June 2026 01:01 PMNewswrap हिन्दुस्तान, सीवान
share
12 साल बेमिसाल अभियान के तहत कल सीवान आएंगे आनंदऔर सच्चिदानंद

सीवान, एक संवाददाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे 12 साल बेमिसाल जनसंपर्क अभियान के तहत पूर्व आईपीएस अधिकारी व आनंद मिश्रा तथा विधान पार्षद सच्चिदानंद राय शुक्रवार 13 जून को सीवान पहुंचेंगे। उनके आगमन को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गायघाट में भाजपा ने चलाया जनसंपर्क अभियान

आगमन की जानकारी

भाजपा के मीडिया प्रभारी आदित्य कुमार पाठक ने जानकारी देते हुए बताया कि दोनों वरिष्ठ नेता दोपहर 2 बजे सीवान पहुंचने के बाद एक प्रेस वार्ता को संबोधित करेंगे। इस दौरान वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के पिछले 12 वर्षों की उपलब्धियों, जनकल्याणकारी योजनाओं, सुशासन, आधारभूत संरचना विकास, गरीब कल्याण, महिला सशक्तीकरण तथा राष्ट्रीय सुरक्षा के क्षेत्र में किए गए कार्यों पर विस्तार से प्रकाश डालेंगे। प्रेस वार्ता के दौरान दोनों नेता पत्रकारों के सवालों का जवाब भी देंगे और केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं के प्रभाव तथा उनके क्रियान्वयन से जुड़े पहलुओं पर चर्चा करेंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:भाजपा ने कई मंडलों ने चलाया जनसंपर्क अभियान

भाजपा का उद्देश्य

भाजपा नेताओं का कहना है कि 12 साल बेमिसाल अभियान का उद्देश्य केंद्र सरकार की उपलब्धियों और जनहितकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाना तथा लोगों को सरकार की नीतियों से अवगत कराना है। भाजपा के अनुसार आनंद मिश्रा और सच्चिदानंद राय का सीवान दौरा संगठनात्मक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।