Celebrating 12 Years of Modi s Leadership Grand Campaign in Mungra Badshahpur मोदी सरकार की सफलता को जन-जन तक पहुंचाएं : कृपाशंकर, Jaunpur Hindi News - Hindustan
More

मोदी सरकार की सफलता को जन-जन तक पहुंचाएं : कृपाशंकर

Jaunpur News - मुंगराबादशाहपुर में पीएम नरेंद्र मोदी के सफल कार्यकाल के 12 वर्ष पूरे होने पर महाजनसंपर्क अभियान का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि कृपाशंकर सिंह ने भाजपा कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया और सरकार की उपलब्धियों को हर व्यक्ति तक पहुँचाने की अपील की। ग्रामीण विकास और गरीब कल्याण के लिए मोदी सरकार के प्रयासों की सराहना की गई।

Sat, 13 June 2026 12:45 AMNewswrap हिन्दुस्तान, जौनपुर
share
मोदी सरकार की सफलता को जन-जन तक पहुंचाएं : कृपाशंकर

​मुंगराबादशाहपुर, हिन्दुस्तान संवाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सफल कार्यकाल के 12 वर्ष पूर्ण होने पर शुक्रवार को मुंगरा बादशाहपुर में भव्य महाजनसंपर्क अभियान चलाया गया। मुख्य अतिथि महाराष्ट्र के पूर्व गृहराज्य मंत्री कृपाशंकर सिंह ने भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के आवास पर जाकर उन्हें अंगवस्त्र व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाएं। मुख्य अतिथि ने कहा कि पीएम मोदी ने 12 वर्षों में भारत को विश्व गुरु के रूप में स्थापित कर वैश्विक पटल पर देश का गौरव बढ़ाया है। ब्लॉक प्रमुख सत्येंद्र सिंह ने कहा कि मोदी सरकार के 12 साल ग्रामीण भारत के कायाकल्प, गरीब कल्याण और अंत्योदय को समर्पित रहे हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मोदी सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों को कार्यकर्ता जन-जन तक पहुंचाएं : डॉ प्रेम

भाजपा नेता सुशील मिश्रा ने कहा कि यह कार्यकाल ऐतिहासिक निर्णयों, सुशासन और भारत के सांस्कृतिक पुनरुत्थान का स्वर्ण काल साबित हुआ है। मंडल अध्यक्ष राजीव केसरी, राजेश श्रीवास्तव, अनुज श्रीवास्तव, दुर्गेश दुबे सहित अन्य मौजूद थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:12 वर्ष पूर्ण होने पर बताई सरकार की उपलब्धियां
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गायघाट में भाजपा ने चलाया जनसंपर्क अभियान

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।