Bihar s Vikramshila Setu Collapse Rapid Construction of Parallel Bridge Ordered जनवरी से चालू हो सकता है भागलपुर का समानांतर पुल, Bhagalpur Hindi News - Hindustan
More

जनवरी से चालू हो सकता है भागलपुर का समानांतर पुल

भागलपुर से संजय कुमार की रिपोर्ट : विक्रमशिला सेतु ध्वस्त होने के बाद

Mon, 4 May 2026 12:56 PMNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share
जनवरी से चालू हो सकता है भागलपुर का समानांतर पुल

भागलपुर से संजय कुमार की रिपोर्ट : विक्रमशिला सेतु ध्वस्त होने के बाद समानांतर पुल के निर्माण का काम तेजी से पूरा करने का आदेश दिया गया है। डीएम ने बताया कि मुख्यालय में इसको लेकर मैराथन बैठकें हो रही हैं। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा जारी संदेश में बिहार राज्य पुल निर्माण निगम के अध्यक्ष डॉ. चंद्रशेखर सिंह के हवाले से बताया गया कि विक्रमशिला सेतु का जो स्पैन गिरा है, उसे दुरुस्त करने में तीन महीने का समय लग सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि इस साल दिसंबर तक विक्रमशिला सेतु के समानांतर गंगा नदी पर बन रहे पुल पर वाहनों का परिचालन शुरू कर दिया जाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:विक्रमशिला सेतु की मरम्मत में लगेंगे तीन महीने, दिसंबर तक बगल का नया पुल भी हो जाएगा चालू

प्रशासन द्वारा बताया गया कि विक्रमशिला सेतु क्षतिग्रस्त होने का बाद बिहार राज्य पुल निर्माण निगम ने दक्षिण बिहार को उत्तर बिहार से जोड़ने के लिए मुंगेर के श्रीकृष्ण सिंह सेतु और खगड़िया में बने गंगा नदी पर पुल को वैकल्पिक मार्ग के रूप में इस्तेमाल करने की सलाह दी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:विक्रमशिला सेतु हादसा : नवगछिया-भागलपुर के बीच स्टीमर सेवा होगी शुरू
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:एक्सपेंशन ज्वाइंट में गैप, विक्रमशिला सेतु का हिस्सा कैसे गंगा में समाया; यूपी ब्रिज कंस्ट्रक्शन ने बनाया था

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।