Alternative Arrangements for Vikramshila Bridge Accident Steamer Service and Boat Inspections Initiated विक्रमशिला सेतु हादसा : नवगछिया-भागलपुर के बीच स्टीमर सेवा होगी शुरू, Bhagalpur Hindi News - Hindustan
More

विक्रमशिला सेतु हादसा : नवगछिया-भागलपुर के बीच स्टीमर सेवा होगी शुरू

भागलपुर के जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने विक्रमशिला सेतु हादसे के बाद वैकल्पिक व्यवस्था की जानकारी दी। नवगछिया से भागलपुर आने वाले वाहनों के लिए स्टीमर सेवा जल्द शुरू होगी। सरकारी नावों का भी इस्तेमाल होगा। उत्तर बिहार जाने वाले वाहनों को मुंगेर और खगड़िया के पुलों का उपयोग करना होगा।

Mon, 4 May 2026 12:26 PMNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share
विक्रमशिला सेतु हादसा : नवगछिया-भागलपुर के बीच स्टीमर सेवा होगी शुरू

भागलपुर से संजय कुमार की रिपोर्ट जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने बताया कि विक्रमशिला सेतु हादसा को लेकर वैकल्पिक व्यवस्था पर काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नवगछिया से भागलपुर आने वाले वाहनों के लिए वहां जल्द ही स्टीमर सेवा भी शुरू की जा रही है। उन्होंने बरारी और महादेव सिंह घाट का नाव से निरीक्षण किया है। डीपीएस स्कूल के पास जहां क्रूज लगता था, वहां से महादेव सिंह घाट तक स्टीमर सेवा शुरू किया जाएगा। इसके अलावा सरकारी नावों को लगाया गया है। ताकि नवगछिया और भागलपुर का संपर्क बना रहे। डीएम ने बताया कि वैकल्पिक व्यवस्था के रूप में उत्तर बिहार की जाने वाले वाहनों को मुंगेर के श्रीकृष्ण सिंह सेतु से और उत्तर बिहार से भागलपुर की तरफ आने वाले वाहनों को खगड़िया में बने गंगा पुल का इस्तेमाल करना होगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:विक्रमशिला सेतु की मरम्मत में लगेंगे तीन महीने, दिसंबर तक बगल का नया पुल भी हो जाएगा चालू

उन्होंने कहा कि फिलहाल भागलपुर और नवगछिया के बीच पीपा पुल का निर्माण नहीं किया जाएगा। क्योंकि कुछ ही समय के बाद राज्य में मानसून सक्रिय होने वाला है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:एक्सपेंशन ज्वाइंट में गैप, विक्रमशिला सेतु का हिस्सा कैसे गंगा में समाया; यूपी ब्रिज कंस्ट्रक्शन ने बनाया था
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:विक्रमशिला पुल गिरने के मामले में कार्यपालक अभियंता निलंबित

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।