Vikramshila Bridge Collapse Bihar Government Suspends Executive Engineer Saket Kumar Rohan विक्रमशिला पुल गिरने के मामले में कार्यपालक अभियंता निलंबित, Bhagalpur Hindi News - Hindustan
More

विक्रमशिला पुल गिरने के मामले में कार्यपालक अभियंता निलंबित

भागलपुर से संजय कुमार की रिपोर्ट विक्रमशिला सेतु गिरने के मामले में राज्य सरकार

Mon, 4 May 2026 12:14 PMNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share
विक्रमशिला पुल गिरने के मामले में कार्यपालक अभियंता निलंबित

भागलपुर से संजय कुमार की रिपोर्ट विक्रमशिला सेतु गिरने के मामले में राज्य सरकार ने एनएच डिवीजन के कार्यपालक अभियंता साकेत कुमार रौशन को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। पथ निर्माण विभाग ने इस आशय का नोटिफिकेशन जारी किया है। बताया गया कि रविवार-सोमवार मध्य रात्रि भागलपुर से उत्तर बिहार को जोड़ने वाला महत्वपूर्ण पुल विक्रमशीला सेतु के गिर जाने के कारणों की समीक्षा की गयी। समीक्षोपरान्त इस पुल के रख-रखाव एवं अनुश्रवण से संबंधित अभियंताओं को चिन्हित कर कार्रवाई करने का निर्देश प्राप्त हुआ। इस पुल के रखरखाव एवं अनुश्रवण की जिम्मेवारी राष्ट्रीय उच्च पथ प्रमंडल, भागलपुर की थी, जिसके कार्यपालक अभियंता साकेत कुमार रौशन हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:भागलपुर में विक्रमशिला पुल टूटने के बाद ऐक्शन, इंजीनियर निलंबित; एक्सपर्ट की टीम करेगी जांच

प्रथम द्रष्टया रौशन के कर्त्तव्यों के प्रति लापरवाही एवं उदासीनता परिलक्षित होता है। कार्यपालक अभियंता का निलंबन अवधि का मुख्यालय अभियंता प्रमुख (मुख्यालय) का कार्यालय, पथ निर्माण विभाग, पटना निर्धारित किया गया है। रौशन को निलंबन अवधि के दौरान अनुमान्य जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:विक्रमशिला सेतु का कुछ हिस्सा टूटा, भागलपुर का उत्तर बिहार से संपर्क खत्म; भीषण जाम से हाहाकार
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:एक्सपेंशन ज्वाइंट में गैप, विक्रमशिला सेतु का हिस्सा कैसे गंगा में समाया; यूपी ब्रिज कंस्ट्रक्शन ने बनाया था

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।