Traffic Restrictions Imposed on Heavy Vehicles in Munger after Bridge Collapse सिमरिया सिक्सलेन पुल पर बढ़ेगा भारी वाहनों का दबाव, Begusarai Hindi News - Hindustan
More

सिमरिया सिक्सलेन पुल पर बढ़ेगा भारी वाहनों का दबाव

राजेन्द्र सेतु की मरम्मत पूरा नहीं होने व सिमरिया-खगड़िया फोरलेन सड़क में कई जगह संकीर्ण से आवागमन में होगी परेशानी

Tue, 5 May 2026 07:47 PMNewswrap हिन्दुस्तान, बेगुसराय
share
सिमरिया सिक्सलेन पुल पर बढ़ेगा भारी वाहनों का दबाव

सिमरिया धाम, एक संवाददाता। भागलपुर के विक्रमशिला सेतु के एक स्पेन टूट कर गंगानदी में समा जाने के बाद अब मुंगेर के श्रीकृष्ण सेतु के सड़क मार्ग से 20 टन क्षमता से अधिक वजन वाले वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। अब ओवर लोडेड वाहनों का आवागमन औटा-सिमरिया सिक्सलेन सड़क पुल से होगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मुंगेर रेल-सह-सड़क पुल से भारी व ओवरलोडेड वाहनों के परिचालन पर तत्काल प्रभाव से पूर्णतः रोक

यातायात प्रतिबंध के कारण

पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता ने इसके लिए पत्र भी जारी किए हैं। पूर्वी व दक्षिणी बिहार के सभी जिले के भारी वाहनों का उत्तर बिहार आवागमन अब मात्र एक औटा-सिमरिया सिक्सलेन सड़क पुल से ही होगा। इससे सिमरिया-खगड़िया फोरलेन सड़क पर वाहनों की संख्या में वृद्धि हो जाएगी। इससे सिक्सलेन सड़क पुल के अलावे मरम्मत कार्य से गुजर रहे राजेन्द्र सेतु पर भी इसका असर पड़ेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:विक्रमशिला सेतु टूटा, ब्लैक स्टोन के दाम 20% तक बढ़ने की आशंका; उत्तर बिहार में घर बनाना होगा महंगा

स्थानीय समस्याएं

दूसरी ओर इन दिनों राजेन्द्र सेतु की मरम्मत कार्य पूरा नहीं होने के साथ-साथ सिमरिया-खगड़िया फोरलेन सड़क प्रोजेक्ट में कई जगह सड़क अधूरा निर्माण रहने से वाहनों को आवागमन के दौरान परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। एनएचएआई व जिला प्रशासन के द्वारा वाहनों को निर्बाध आवागमन को लेकर कोई कार्य शुरू नहीं किया गया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि सिमरिया-खगड़िया फोरलेन सड़क प्रोजेक्ट पूरा किए बगैर पिछले तीन वर्षों से एनएचएआई के द्वारा वाहनों से टोल की वसूली की जा रही है जबकि साहेबपुर कमाल, बलिया, रमजानपुर, खातोपुर आदि जगहों में एनएच 31 सड़क के आसपास बाजार रहने तथा नेशनल हाइवे 31 सड़क पार करने की कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं रहने से अधिकतर समय ऐसे जगहों पर जाम लगा रहता है। इस दौरान वाहनों को गुजरने में समय व ईंधन दोनों की बर्बादी होती है। वही दूसरी ओर बेगूसराय शहर तथा बीहट एनएच 31 सड़क पर एलिवेटेड फ्लाई ओवर का निर्माण कार्य चलने से यहां हर समय सड़क पर जाम की स्थिति बनी रहती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:विक्रमशिला सेतु के टूटने से श्रीकृष्ण सेतु का ट्रैफिक 6 गुना बढ़ा,

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।