Rate of black stone will increased 20 percent after vikramshila setu collapsed north bihar affected विक्रमशिला सेतु टूटा, ब्लैक स्टोन के दाम 20% तक बढ़ने की आशंका; उत्तर बिहार में घर बनाना होगा महंगा, Bihar Hindi News - Hindustan
More

विक्रमशिला सेतु टूटा, ब्लैक स्टोन के दाम 20% तक बढ़ने की आशंका; उत्तर बिहार में घर बनाना होगा महंगा

Vikramshila Setu: ब्लैक स्टोन चिप्स का घर से सड़क निर्माण तक में उपयोग होता है। ट्रक एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष दिवाकर शर्मा ने कहा कि पुल टूटने दूरी बढ़ गई है। स्टोन चिप्स के भाव 20 प्रतिशत तक बढ़ सकते हैं।

Tue, 5 May 2026 09:34 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
share
विक्रमशिला सेतु टूटा, ब्लैक स्टोन के दाम 20% तक बढ़ने की आशंका; उत्तर बिहार में घर बनाना होगा महंगा

विक्रमशिला सेतु टूटने से मुजफ्फरपुर समेत पूरे उत्तर बिहार पर व्यापक असर होगा। इससे ब्लैक स्टोन का भाव 20 प्रतिशत तक बढ़ सकता है। झारखंड के साहिबगंज से विक्रमशिला सेतु होकर प्रतिदिन एक हजार से अधिक ट्रक ब्लैक स्टोन उत्तर बिहार के जिलों में आता है।अब ट्रकों को मुंगेर पुल से आना पड़ेगा, जिससे करीब 100 किमी का फेरा बढ़ेगा। इससे ब्लैक स्टोन के चिप्स के भाव में प्रति सीएफटी 10 रुपये की वृद्धि का अनुमान है।

ब्लैक स्टोन चिप्स का घर से सड़क निर्माण तक में उपयोग होता है। ट्रक एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष दिवाकर शर्मा ने कहा कि पुल टूटने दूरी बढ़ गई है। स्टोन चिप्स के भाव 20 प्रतिशत तक बढ़ सकते हैं। ट्रेन से स्टोन चिप्स मुजफ्फरपुर, वैशाली, बेतिया, मोतिहारी, सीतामढ़ी, शिवहर, दरभंगा, समस्तीपुर से लेकर नेपाल तक पहुंचाने के लिए रेलवे को कई जिलों में रैक प्वाइंट की क्षमता बढ़ानी होगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:एक्सपेंशन ज्वाइंट में गैप, विक्रमशिला सेतु का हिस्सा कैसे गंगा में समाया
ये भी पढ़ें:विक्रमशिला सेतु का कुछ हिस्सा टूटा, भागलपुर का उत्तर बिहार से संपर्क खत्म

सड़क मार्ग से बढ़ जाएगी दूरी

मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, दरभंगा, मधुबनी, चंपारण से भागलपुर और झारखंड जाने के लिए मुंगेर का पुल, पटना का महात्मा गांधी सेतु, मोकामा का राजेंद्र पुल का विकल्प बचा है। गांधी सेतु और मोकाम से अधिक दूरी तय करनी पड़ेगी। लीची, अनाज की आपूर्ति पर असरमुजफ्फरपुर और पूर्वी चंपारण से बड़े पैमाने पर विक्रमशिला पुल से होकर लीची भेजी जाती है। लीची के सीजन में पुल बंद होने का असर इसकी आपूर्ति पर पड़ेगा। चंपारण और समस्तीपुर से फल, सब्जी, अनाज, हरी सब्जी, आलू, लहसुन भागलपुर और झारखंड की मंडियों में जाता है।

दूरी बढ़ने से ट्रांसपोर्ट पर लागत 40 फीसदी तक बढ़ सकती है। माल ढुलाई महंगी होने से भाव बढ़ सकते हैं।लग्न में सिल्क का कारोबार होगा प्रभावितलग्न के सीजन में भागलपुर से आने वाले सिल्क के कपड़े का बाजार भी प्रभावित होगा। पूर्वी चंपारण के हिन्दी बाजार व्यवसायिक संघ के पूर्व सचिव रामभजन ने बताया कि पुल बंद होने से कपड़ा व्यवसाय पर व्यापक असर पड़ेगा। कारोबारी उमेश कुमार ने बताया कि भागलपुर से सिल्क के कपड़े, चादर, गमछा आदि का कारोबार यहां के व्यापारी करते हैं। जयनगर से चलने वाली भागलपुर एक्सप्रेस में यात्रियों की भीड़ बढ़ सकती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में आज भी भीषण वज्रपात का अलर्ट, ओलावृष्टि होगी; आंधी-पानी से 26 की मौत
ये भी पढ़ें:बिहार में सम्राट सरकार का कैबिनेट विस्तार, 7 मई को गांधी मैदान में मंत्री लेंगे
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।