Weather Update Light Rain Expected in Khagaria Amidst Heat Wave जिले में 27 से 29 अप्रैल के बीच आसमान में छाया रहेगा बादल, हलकी बारिश की संभावना, Khagaria Hindi News - Hindustan
More

जिले में 27 से 29 अप्रैल के बीच आसमान में छाया रहेगा बादल, हलकी बारिश की संभावना

जिले में 27 से 29 अप्रैल के बीच आसमान में छाया रहेगा बादल, हलकी बारिश की संभावना जिले में 27 से 29 अप्रैल के बीच आसमान में छाया रहेगा बादल, हलकी बारिश

Sat, 25 April 2026 01:36 AMNewswrap हिन्दुस्तान, खगडि़या
share
जिले में 27 से 29 अप्रैल के बीच आसमान में छाया रहेगा बादल, हलकी बारिश की संभावना

खगड़िया। निज प्रतिनिधि जिले में भीषण गर्मी के बीच अगले दो दिनों बाद मौसम में हल्का बदलाव की उम्मीद बंधी है। आसमान में बादल के साथ हल्की बारिश के आसार बना है। मौसम वैज्ञानिकों ने खगड़िया सहित उत्तर बिहार के जिलों में अगले 27 से 29 अप्रैल के बीच आसमान में गरज के साथ बादल बनने की संभावना जताई है। जिसके प्रभाव से अनेक स्थानों पर हल्की वर्षा हो सकती है। कहीं-कहीं ओला भी गिरने का अनुमान है। वर्षा के दौरान हवा तेज चल सकती है। जो अधिकतम 24 किलोमीटर प्रति घंटे के आसपास तक रह सकती है। अगले 29 अप्रैल तक अधिकतम तापमान 40 से 42 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना भी जताई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शुष्क हवा और नमी की कमी से बढ़ रहा तापमान, घरों से निकलना दूभर

न्यूनतम तापमान 26 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। पूर्वानुमान अवधि में औसतन 10 से 12 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पूरबा हवा चल सकती है। इस बीच सापेक्ष आर्द्रता सुबह में 55 से 60 प्रतिशत व दोपहर में 15 से 20 प्रतिशत रहने की संभावना जताई गई है।जिले में आज तापमान में रहेगी हल्की गिरावट: जिले में 25 अप्रैल को तापमान में हल्की गिरावट के साथ अधिकतम 38 डिग्री सेल्सियस रहेगा। न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेलिसयस रहेगा। वहीं 26 अप्रैल को अधिकतम तापमान गिरकर 35 डिग्री व न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेलिसयस रहने की उम्मीद है। जबकि आगामी 27 अप्रैल को अधिकतम तापमान गिरकर 37 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। वहीं आगामी 28 व 29 अप्रैल को अधिकतम तापमान में कमी के साथ 31 डिग्री व न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेलिसयस रहेगा। आगामी 30 अप्रैल को अधिकतम तापमान 32 डिग्री व न्यूनतम तापमान 22 डिग्री रह सकता है। जबकि पहली मई को अधिकतम तापमान 36 डिग्री व न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रहने की उम्मीद है। वहीं अगले दो व तीन मई को अधिकतम तापमान 35 डिग्री व न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रह सकती है। इधर 26 अप्रैल से आगामी तीन मई तक आसमान में हल्के से मध्यम बादल छाए रहने की संभावना भी बनी है।जिले में देह जला देने वाली रही धूप से लोग परेशान: जिले में शुक्रवार को देह जला देने वाली तेज धूप खिली रही। तेज धूप व गर्म हवा चलने से वातावरण में लू जैसी स्थिति रही। गर्मी से लोग दिनभर व्याकुल रहे। अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि पूरबा हवा औसतन आठ किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली। एक दिन पहले गुरुवार को चिलचिलाती धूप रही थी। अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था। न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहा था। पछुआ हवा औसतन आठ किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली थी। गत बुधवार को तापमान आसमान चढ़ा रहा था। सुबह से ही कड़ी धूप निकली रही थी। जिससे अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस रहा था। न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ थाी। गत मंगलवार को भी तेज धूप व गर्म हवा से वातावरण काफी गरम रहा था। तेज धूप के कारण अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था। न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहा था। औसतन पछुआ हवा 11 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार चली थी। गत सोमवार को भीषण गर्मी महसूस हुई थी। अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस रहा था। न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। पूरबा हवा औसतन आठ किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली थी। गत रविवार को भी तेज धूप निकली रही थी। अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस रहा था। जबकि न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहा था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:उमस भरी सुबह, दोपहर में तपिश का वार, रात में बारिश के आसार
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री दर्ज

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।