Weather Update Humidity and Heat Persist in Bhagalpur Relief Expected Soon पूर्वी हवाओं से पारा आया नीचे, लेकिन उमस ने छुड़ा दिए पसीने, Bhagalpur Hindi News - Hindustan
More

पूर्वी हवाओं से पारा आया नीचे, लेकिन उमस ने छुड़ा दिए पसीने

सूरज की तपिश और गर्मी-उमस ने लोगों का हाल बेहाल किया अधिकतम तापमान 37.8 डिग्री

Sat, 25 April 2026 01:21 AMNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share
पूर्वी हवाओं से पारा आया नीचे, लेकिन उमस ने छुड़ा दिए पसीने

भागलपुर, वरीय संवाददाता। पूर्वी हवाओं के प्रवाह से वायुमंडल में नमी (आर्द्रता) का स्तर बढ़ गया है। ये आर्द्रता जहां पछुआ हवा संग मिलकर रात में लोगों को उमस व गर्मी से कुछ हद तक राहत दे रही है वहीं दिन में सूरज की तपिश के साथ मिलकर उमस बन रही है और लोगों के पसीने निकाल रही है। शुक्रवार को दिन में गर्मी व उमस ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया। घर की दर-ओ-दीवार से लेकर छत तक गर्म रही और पंखे-कूलर इस गर्मी से राहत दिलाने में नाकाफी साबित हुए। भारतीय मौसम विभाग के अनुमानों की माने तो शनिवार को गर्मी व उमस का जोर रहेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:उमस भरी सुबह, दोपहर में तपिश का वार, रात में बारिश के आसार

जबकि रविवार की शाम या रात से मौसम बदलेगा और हल्की फुहारे पड़ने का अनुमान है। डेढ़ डिसे और उछला रात का पारा, दिन के तापमान में 0.1 डिसे की मामूली कमीबीते 24 घंटे के मौसम की बात करें तो इस दौरान दिन के तापमान में 0.1 डिग्री सेल्सियस की मामूली कमी हुई। वहीं रात का पारा 1.5 डिग्री सेल्सियस तक उछल गया। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 37.8 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम 26.1 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य तापमान से क्रमश: 1.4 डिग्री सेल्सियस व 1.0 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। सुबह साढ़े आठ बजे 78 प्रतिशत रही आर्द्रता शाम साढ़े पांच बजे तक कम होकर 62 प्रतिशत पर आ गई। वहीं बीते 24 घंटे में डेढ़ किमी प्रति घंटे की रफ्तार से पछुआ बही।आज गर्मी संग उमस सताएगी, कल शाम या रात से राहत की फुहारबिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर के मौसम वैज्ञानिक डॉ. बीरेंद्र कुमार ने बताया कि शनिवार को आंशिक बदरी के बीच उमस भरी गर्मी सताएगी। वहीं रविवार की शाम या रात में गरज के साथ बौछारें पड़ने का अनुमान है। जबकि 27 से 29 अप्रैल के बीच आंशिक बदरी के बीच हल्की बारिश या बूंदाबांदी होगी। हालांकि इस दौरान गर्मी व उमस लोगों को सताती रहेगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री दर्ज
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सीजन का सबसे अधिक गर्म दिन, पारा 42 तक पहुंचा

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।