Chances of rain in these districts heat persists in Patna Dehri is the hottest bihar weather Bihar Weather: भीषण गर्मी के बीच इन जिलों में बारिश के आसार, पटना में तपिश बरकरार, डेहरी सबसे गर्म, Bihar Hindi News - Hindustan
More

Bihar Weather: भीषण गर्मी के बीच इन जिलों में बारिश के आसार, पटना में तपिश बरकरार, डेहरी सबसे गर्म

बिहार में भीषण गर्मी के बीच उत्तरी भागों के अररिया, पूर्वी चंपारण, किशनगंज, मधुबनी, शिवहर, सीतामढ़ी एवं सुपौल जिले के एक या दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ वर्षा संभावित है। हालांकि पटना में तपिश जारी रहेगी। शुक्रवार को डेहरा का तापमान सबसे ज्यादा 44 डिग्री रहा।

Sat, 25 April 2026 06:33 AMsandeep हिन्दुस्तान, मुख्य संवाददाता, पटना
share
Bihar Weather: भीषण गर्मी के बीच इन जिलों में बारिश के आसार, पटना में तपिश बरकरार, डेहरी सबसे गर्म

बंगाल की खाड़ी से नमी लेकर पहुंची पुरवाई शनिवार से उत्तर बिहार को राहत देगी। दक्षिण बिहार के जिलों में भी अधिकतम तापमान में एक-दो दिनों में कमी आएगी. लेकिन पसीने वाली गर्मी परेशान कर सकती है। हालांकि पटना एवं दक्षिणी पश्चिमी बिहार के जिलों में पछुआ के प्रवाह से तपिश बरकरार रहेगी। शनिवार से प्रदेश में मौसम का दो तरह का मिजाज रहने के आसार हैं। राज्य के दक्षिणी बिहार के औरंगाबाद, गया, नवादा, एवं रोहतास जिले के एक या दो स्थानों पर गर्म और उमस भरा दिन रहने के आसार है।

इन जिलों में बारिश के आसार

वहीं उत्तरी भागों के अररिया, पूर्वी चंपारण, किशनगंज, मधुबनी, शिवहर, सीतामढ़ी एवं सुपौल जिले के एक या दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ वर्षा संभावित है। 29 अप्रैल तक प्रदेश के उत्तर बिहार में गरज-चमक के साथ हल्की वर्षा से मौसम सामान्य रहने के आसार हैं। जहां बारिश होगी, वहां तापमान में गिरावट से राहत मिलेगी। पटना में बारिश पुरवा की मजबूती और स्थानीय परिस्थतियों का साथ मिलने पर निर्भर करेगा।

पटना में बरकरार रहेगी तपिश

मौसम विभाग के अनुसार बिहार, झारखंड तथा पश्चिमी बंगाल तक निम्न दबाव का क्षेत्र विकसित होने के साथ मौसम में बदलाव के आसार हैं। अररिया और किशनंगज में वज्रपात भी संभावित है। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन से चार दिनों के दौरान मौसमी परिस्थितियों में आंशिक बदलाव होगा। शुक्रवार को भी पटना सहित राज्य के अधिकतर भागों में लोगों ने भारी गर्मी महसूस की। मौसम शुष्क और गर्म बना रहा। अरवल जिले में पछुआ हवा की गति 46 किमी प्रतिघंटा दर्ज की गई। पटना का अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री सेल्सियस एवं 44.0 डिग्री सेल्सियस के साथ डेहरी में सर्वाधिक तापमान दर्ज किया।

मुजफ्फरपुर में 10 साल का रिकॉर्ड टूटा

वहीं मुजफ्फरपुर में अप्रैल महीने का औसत तापमान इस साल पिछले 10 सालों के रिकॉर्ड का पार कर गया। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार अनुसार अप्रैल के औसत तापमान में साल दर साल उतार चढ़ाव आता रहा है। इसके अनुसार पिछले दस सालों में इस साल का अप्रैल सबसे अधिक गर्म रहा है। इस साल अब तक औसत तापमान 36.7 डिग्री दर्ज किया गया है। इसके पहले अप्रैल में सबसे अधिक औसत तापमान 2016 में 33.4 डिग्री दर्ज किया गया था

अगले 5 दिनों में 40 पार जाएगा पारा

अगले पांच दिनों में पारा फिर 40 डिग्री के पार जाने की संभावना जताई है। पूसा स्थित ग्रामीण मौसम विज्ञान केंद्र के नोडल पदाधिकारी डॉ. ए. सत्तार ने बताया कि 27 से 29 अप्रैल के बीच आसमान में गरज वाले बादल बन सकते है। इसके प्रभाव से कई जगह पर हल्की बारिश तो कहीं-कहीं ओला गिरने के आसार है। उन्होंने बताया कि अधिकतम तापमान 40 डिग्री से अधिक तो न्यूनतम 26-27 डिग्री के बीच रह सकता है।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।