Residents Protest Frequent Power Cuts in Teghra Demand Immediate Action कम विद्युत आपूर्ति से नाराज उपभोक्ताओं ने की शिकायत, Begusarai Hindi News - Hindustan
More

कम विद्युत आपूर्ति से नाराज उपभोक्ताओं ने की शिकायत

क्षेत्र में पिछले दस दिनों से बदतर है बिजली आपूर्ति... अमरेन्द्र सिंह, संजय सिंह,मनोज कुमार सिंह, अंजू देवी,कुंदन सिंह, आदित्य कुमार, गौरव कुमार आदि ने रोष जताते हुए

Wed, 22 April 2026 07:15 PMNewswrap हिन्दुस्तान, बेगुसराय
share
कम विद्युत आपूर्ति से नाराज उपभोक्ताओं ने की शिकायत

तेघड़ा, निज प्रतिनिधि। पिछले दस दिनों से लगातार बिजली की आंख मिचौनी से नगर फीडर के लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। नगर फीडर के दर्जनों उपभोक्ताओं ने एसडीएम व बिजली विभाग के अधिकारियों को आवेदन देते हुए नाराजगी जताई है। उपभोक्ताओं ने बताया कि बिजली विभाग की मनमानी के कारण गर्मी शुरू होते ही 24 घंटे में 200 बार से अधिक पावर कट होता है। इससे बाजार एवं गांव के लोग प्रभावित होते हैं। रविन्द्र सिंह, अमरेन्द्र सिंह, संजय सिंह,मनोज कुमार सिंह, अंजू देवी,कुंदन सिंह, आदित्य कुमार, गौरव कुमार आदि ने रोष जताते हुए कहा कि जानबूझकर बिजली विभाग द्वारा नगर फीडर को कम आपूर्ति दी जाती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:घोरावल में आए दिन विद्युत फाल्ट से उपभोक्ता परेशान

बिजली नहीं रहने से दुकानों में ग्राहकों की परेशानी बढ़ जाती है। ग्राहक गर्मी के कारण दुकान में अधिक देर तक रूकना नहीं चाहते हैं। कई लोगों ने बताया कि अचानक गर्मी बढ़ने के कारण ऐसे ही लोग परेशान हैं। उपर से बिजली घटों गायब रहती है। छात्र अमन कुमार,जूली कुमारी आदि ने बताया कि विभिन्न प्रतियोगिता की परीक्षा सिर पर है। ऐसे में बिजली बाधित रहने से उनकी पढ़ाई प्रभावित हो रही है। गौरतलब है कि नगर फीडर में ही अनुमंडलीय अस्पताल, अनुमंडल कार्यालय, नगर परिषद कार्यालय निबंधन कार्यालय सहित कई कार्यालय अवस्थित हैं। रविन्द्र सिंह ने बताया कि इस संबंध में एसडीएम सहित अन्य अधिकारियों को आवेदन देकर एक सप्ताह के अन्दर व्यवस्था में सुधार लाने की बात कहते हुए बताया कि अगर विद्युत आपूर्ति में सुधार नहीं हुआ तो उपभोक्ताओं द्वारा धरना प्रदर्शन भी करेंगे। एसडीएम ने आवेदन के आलोक में बिजली विभाग के अधिकारियों से फोन कर जल्द अमल में लाने का आदेश दिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मंगलौर में अघोषित बिजली कटौती से जनता में रोष
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सरिया पावर सब स्टेशन में विद्युत संघर्ष समिति का प्रदर्शन

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।