Power Crisis in Ghorawal Residents Suffer Amidst Electricity Faults and Water Shortage घोरावल में आए दिन विद्युत फाल्ट से उपभोक्ता परेशान, Sonbhadra Hindi News - Hindustan
More

घोरावल में आए दिन विद्युत फाल्ट से उपभोक्ता परेशान

Sonbhadra News - घोरावल में बिजली फाल्ट की समस्या गंभीर हो गई है। पिछले तीन दिनों से स्थानीय लोग गर्मी में बिजली संकट झेल रहे हैं। अधिकारियों की लापरवाही के कारण बिजली आपूर्ति बाधित है, जिससे पेयजल संकट भी उत्पन्न हो गया है। स्थानीय नागरिकों ने स्थायी समाधान की मांग की है।

Wed, 22 April 2026 05:38 PMNewswrap हिन्दुस्तान, सोनभद्र
share
घोरावल में आए दिन विद्युत फाल्ट से उपभोक्ता परेशान

घोरावल, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय तहसील मुख्यालय पर विद्युत फाल्ट की समस्या गंभीर रूप ले चुकी है। कई बार शिकायत किए जाने के बावजूद विभागीय अधिकारियों की तरफ से समाधान नहीं कराया जा रहा है। पिछले तीन दिनों से घोरावल नगर के लोग प्रचंड गर्मी में बिजली संकट झेलने को मजबूर हैं। बिजली आपूर्ति बाधित रहने से पेयजल संकट भी गहरा गया है और लोग पानी के लिए परेशान दिखे। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यह समस्या नई नहीं है, बल्कि आए दिन फाल्ट के कारण घंटों बिजली कटौती होती रहती है। जब भी अधिकारियों से संपर्क किया जाता है तो 33 केवी लाइन में फाल्ट होने की बात कहकर जिम्मेदारी टाल दी जाती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बरवाडीह में बिजली संकट जारी, लोग बेहाल

बताया जाता है कि घोरावल तहसील मुख्यालय को झांपरा 132 केवी स्टेशन से विद्युत आपूर्ति की जाती है, जो करीब 40 किलोमीटर दूर है। तेज हवा चलने या पेड़ की डाल गिरने पर लाइन फाल्ट हो जाता है, जिसे ढूंढने में कई घंटे से लेकर पूरी रात तक लग जाती है। बुधवार सुबह छह बजे से घोरावल नगर की बिजली आपूर्ति ठप हो गई, जो शाम चार बजे तक बहाल नहीं हो सकी थी। विभागीय अधिकारी केवल लाइन फाल्ट खोजने की बात कहते रहे। स्थानीय लोगों का कहना है कि घोरावल से मात्र 10 किलोमीटर दूर गुरुदेव नगर 132 केवी सब स्टेशन मौजूद है, इसके बावजूद नगर को 40 किलोमीटर दूर से बिजली आपूर्ति किया जाना जनता के साथ छलावा है। घोरावल उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष दयाशंकर गुप्ता तथा पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष राजेश कुमार ने जिलाधिकारी और अधिशासी अभियंता का ध्यान इस गंभीर समस्या की ओर आकृष्ट कर शीघ्र स्थायी समाधान की मांग की है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।