Unscheduled Power Cuts Raise Concerns Amidst Heatwave in Mangalore मंगलौर में अघोषित बिजली कटौती से जनता में रोष , Roorki Hindi News - Hindustan
More

मंगलौर में अघोषित बिजली कटौती से जनता में रोष

​मंगलौर, संवाददाता। कस्बे में भीषण गर्मी की शुरुआत के साथ ही बिजली आपूर्ति व्यवस्था पर सवाल खड़े होने लगे हैं। पिछले कुछ दिनों से जारी अनियमित और अघोष

Wed, 22 April 2026 04:18 PMNewswrap हिन्दुस्तान, रुडकी
share
मंगलौर में अघोषित बिजली कटौती से जनता में रोष

मंगलौर, संवाददाता। कस्बे में भीषण गर्मी की शुरुआत के साथ ही बिजली आपूर्ति व्यवस्था पर सवाल खड़े होने लगे हैं। पिछले कुछ दिनों से जारी अनियमित और अघोषित विद्युत कटौती ने आम जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। इस मुद्दे को लेकर हिंदू जागरण मंच के नगर संयोजक आलोक शर्मा ने उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड के उप महाप्रबंधक को पत्र भेजकर नाराजगी जताई है। शिकायत में कहा गया है कि बिजली कटौती का कोई निश्चित समय नहीं है, लेकिन खासतौर पर रात 11 बजे से 12 बजे के बीच होने वाली कटौती लोगों के लिए बड़ी परेशानी बन गई है। करीब एक से डेढ़ घंटे तक बिजली बाधित रहने से लोगों की नींद प्रभावित हो रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:विद्युत कटौती और लो वोल्टेज से लोग परेशान

आलोक शर्मा के अनुसार, बढ़ती गर्मी और मच्छरों के कारण छोटे बच्चों को अधिक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, रात में पर्याप्त नींद न मिलने से स्कूली बच्चों की दिनचर्या और पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने मांग की है कि मध्यरात्रि में की जा रही अघोषित कटौती को तत्काल बंद किया जाए और बिजली आपूर्ति का स्पष्ट व निर्धारित शेड्यूल जारी किया जाए।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।