गर्मी की दस्तक के साथ ही बिजली की आंखमिचौनी शुरू
गर्मी के बढ़ते तापमान के साथ खोदावंदपुर क्षेत्र में बिजली की अनियमित आपूर्ति शुरू हो गई है। स्थानीय लोगों ने शिकायत की है कि दोपहर में बिजली बंद कर दी जाती है और शाम से रात तक बिजली की सप्लाई में कोई सुधार नहीं हो रहा है। उपभोक्ताओं ने अधिकारियों से बिना रूकावट बिजली सप्लाई की मांग की है।

खोदावंदपुर, निज प्रतिनिधि। गर्मी के दस्तक देते ही प्रखंड क्षेत्र में बिजली की आंखमिचौनी शुरू हो गई है। जहां एक ओर गर्मी की तपिश से लोग हांफ रहे हैं वहीं दूसरी ओर बिजली की आंखमिचौनी उनकी परेशानी और बढ़ा रही है। इस संबंध में भाकपा माले नेता अवधेश कुमार, नुरूल्लाहपुर के समाजसेवी तौकीर आलम, बेगमपुर के मुकेश कुमार झा, मिर्जापुर निवासी यशवंत कुमार सहित अनेक लोगों ने बताया कि तापमान बढ़ते ही दोपहर के समय बिजली की आंखमिचौनी शुरू हो जाती है। तेज हवा चलने के साथ ही बिजली सप्लाई बंद कर दी जाती है। वहीं दूसरी ओर खोदावंदपुर पावर स्टेशन के सभी फीडर में शाम के समय से रात तक बिजली की अनियमित आपूर्ति की जाती है।
बिजली आपूर्ति प्रारंभ करने के लिए उपभोक्ताओं द्वारा अक्सर फोन किया जाता है लेकिन बिजली की अनियमित आपूर्ति में कोई सुधार नहीं हो रहा है। उपभोक्ताओं ने कहा कि शाम के समय सभी फीडर में बिना रूकावट के बिजली सप्लाई की मांग को लेकर अधिकारियों से अनुरोध किया गया लेकिन बिजली सप्लाई में कोई सुधार नहीं हो रहा है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन