उमस भरी गर्मी में बिजली कटौती से उपभोक्ता परेशान
गुठनी में बिजली कटौती से ग्रामीण और शहरी उपभोक्ताओं को कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। बिजली कंपनी के अधिकारी समस्या का समाधान करने में असफल हैं। उपभोक्ताओं ने शिकायत की है कि उमस भरी गर्मी में बिजली सप्लाई ठप कर दी जाती है और अधिकारियों का मोबाइल भी स्विच ऑफ रहता है।

गुठनी, एक संवाददाता। प्रखंड में लगातार हो रहे बिजली कटौती से ग्रामीण और शहरी क्षेत्र के उपभोक्ताओं को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। बावजूद बिजली कंपनी के अधिकारी और कर्मी इसको सही करने में असफल साबित हो रहे हैं। हालांकि उपभोक्ताओं ने इसकी शिकायत बिजली विभाग के वरीय अधिकारियों से भी किया। जेई अवनीश कुमार सिंह का कहना है कि पावर सबस्टेशन को बिजली कम उपलब्ध हो पा रही है। जिससे इस तरह की असुविधा हो रही है। वहीं शहरी और ग्रामीण क्षेत्र के लोगों का आरोप है कि उमस भरी गर्मी और थोड़ी सी तेज हवा में बिजली सप्लाई ठप कर दिया जाता है।
उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि इस दौरान बिजली कंपनी के कर्मियों और अधिकारियों का मोबाइल स्विच ऑफ रहता है। लोगों ने विधायक, प्रमुख, डीएम, एसडीओ, बिजली कंपनी के एक्सक्यूटिव इंजीनियर, एसडीओ और जेई से इस समस्या का जल्द समाधान करने की अपील किया। इस संबंध में एसडीओ निखिल श्रीवास्तव का कहना है कि बिजली कम मिलने से पावर सब स्टेशनों को इस असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। जैसे जैसे लोड कम होता जाएगा। बिजली भरपूर मात्रा में मिलने लगेगी। अगर कहीं पर किसी तरह की समस्या है। तो उसको जल्द से जल्द दूर कर लिया जाएगा। छह से आठ घंटे ही मिलती है बिजली प्रखंड में उपभोक्ताओं को बिजली सप्लाई मात्र 6 से 8 घंटे ही मिल पा रही है। लोगों की माने तो विगत एक महीनों से अधिक से इस तरह की कटौती बिजली कंपनी द्वारा लगातार किया जा रहा है। उपभोक्ताओं की शिकायत पर भी आज तक अधिकारियों ने कोई ठोस पहल नहीं किया। जिससे लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त है। उनका कहना था कि लगातार इस तरह की कटौती से काफी असुविधाओं का सामना करना पड़ा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन