नीट परीक्षा पेपर लीक मामले के विरोध में एनएसयूआई ने किया प्रदर्शन
एसबीएसएस कॉलेज में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन परिसर में प्रदर्शन किया। छात्रों ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका। संगठन के एसबीएसएस कॉलेज अध्यक्ष अंकित कु

बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। नीट परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर शनिवार को भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के कार्यकर्ताओं ने एसबीएसएस कॉलेज परिसर में प्रदर्शन किया। छात्रों ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका। संगठन के एसबीएसएस कॉलेज अध्यक्ष अंकित कुमार व छात्र नेता नीतीश कुमार ने कहा कि देश भर के करीब 22 लाख अभ्यर्थियों ने दिन-रात एक कर इस कठिन परीक्षा की तैयारी की थी। लेकिन नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की घोर लापरवाही और कथित भ्रष्टाचार के कारण पेपर लीक का मामला सामने आया। इस घटना ने लाखों होनहार छात्रों के भविष्य को अंधकार में धकेल दिया है।
छात्र नेताओं का आरोप
छात्र नेताओं ने केंद्र सरकार पर सीधा हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा के शासनकाल में सरकारी और प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक होना एक आम बात बन गई है। जब से धर्मेंद्र प्रधान देश के शिक्षा मंत्री बने हैं, तब से देश की सबसे बड़ी परीक्षाओं की शुचिता समाप्त हो गई है। लगातार हो रहे पेपर लीक से पूरी शिक्षा व्यवस्था और सरकार की साख पर गंभीर प्रश्नचिह्न लग गया है।
शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग
छात्र नेता बालकृष्ण आजाद ने कहा कि जब तक शिक्षा मंत्री अपने पद से इस्तीफा नहीं देते, तब तक निष्पक्ष जांच संभव नहीं है। संगठन ने चेतावनी दी है कि इस भ्रष्टाचार के विरोध में देश भर के सभी विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन