Power Crisis in Jamua Local Businesses and Residents Demand Immediate Action बिजली संकट: जमुआ में दो ट्रांसफार्मर जलने से अंधेरे में डूबा बाजार, Gridih Hindi News - Hindustan
More

बिजली संकट: जमुआ में दो ट्रांसफार्मर जलने से अंधेरे में डूबा बाजार

जमुआ थाना मोड़ के समीप बिजली की समस्या विकराल हो गई है। जल चुके ट्रांसफार्मर के कारण स्थानीय नागरिक और व्यापारी परेशान हैं। छोटे ट्रांसफार्मर की कमी से बिजली ट्रिप हो रही है, जिससे व्यवसाय ठप हो गए हैं। लोग प्रशासन से 100 केवी ट्रांसफार्मर की मांग कर रहे हैं।

Thu, 23 April 2026 01:22 AMNewswrap हिन्दुस्तान, गिरडीह
share
बिजली संकट: जमुआ में दो ट्रांसफार्मर जलने से अंधेरे में डूबा बाजार

जमुआ, प्रतिनिधि। जमुआ थाना मोड़ के समीप पिछले कुछ समय से बिजली की समस्या ने विकराल रुप ले लिया है। विदित हो कि जमुआ थाना मोड़ के सामने और हरला-दुम्मा रोड के निकट दोनों ट्रांसफार्मर जल जाने से लोग काफी परेशान हैं। यहां लगे दो मुख्य ट्रांसफार्मर जल जाने के कारण स्थानीय नागरिक और व्यापारी काफी परेशानी का सामना कर रहे हैं। बिजली गुल होने से न सिर्फ आम जन जीवन प्रभावित हुआ है, बल्कि स्थानीय बाजार की आर्थिक रफ्तार पर भी ब्रेक लग गया है। छोटा ट्रांसफार्मर हाथी के दांत​स्थानीय नागरिकों का कहना है कि विभाग द्वारा वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर जो छोटा ट्रांसफार्मर लगाया गया है, वह क्षेत्र का लोड सहने में पूरी तरह अक्षम है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बांका: शंभूगंज बाजार में ट्रांसफार्मर जलने से तीन दिनों से अंधेरा, पानी संकट गहराया; आक्रोशित लोगों का प्रदर्शन

अधिक लोड पड़ते ही बिजली ट्रिप हो जाती है, जिससे लोगों को नाम मात्र की भी सुविधा नहीं मिल पा रही है। इस रवैया से व्यापारियों में भारी आक्रोश व्याप्त है। व्यापारियों ने अपनी व्यथा बताते हुए कहा कि बिजली के अभाव में उनका कामकाज पूरी तरह से ठप हो चुका है।​ ऑनलाइन सेवाएं और बैंक इंटरनेट और कंप्यूटर बंद रहने से डिजिटल लेन-देन प्रभावित हुआ है। ​दुकानें और वर्कशॉप, वेल्डिंग, छपाई और फ्रिज पर आधारित व्यवसायों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। ​पेयजल संकट: घरों और प्रतिष्ठानों में मोटर नहीं चलने से पानी की किल्लत भी शुरू हो गई है। कहा कि ​25 केवी ट्रांसफार्मर लोड नहीं ले पा रहा है। जमुआ क्षेत्र के लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द 100 केवी का ट्रांसफार्मर लगाया जाए ताकि स्थिति सामान्य हो सके।​जल्द समाधान की मांग: ​क्षेत्र के नागरिकों और व्यापारियों ने बिजली विभाग के वरीय अधिकारियों का ध्यान इस ओर खींचते हुए चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही यहां क्षमता के अनुसार नया और बड़ा ट्रांसफार्मर नहीं लगाया गया, तो वे उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। फिलहाल, पूरा इलाका अंधेरे और उमस भरी गर्मी के बीच बिजली आने की राह देख रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ट्रांसफार्मर फुंका, तीन दिनों से धायपुरा में अंधेरा
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें: बिजली ट्रांसफार्मर बार-बार खराब, आपूर्ति बाधित

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।