Banka District Residents Protest Power Outage Due to Transformer Failure बांका: शंभूगंज बाजार में ट्रांसफार्मर जलने से तीन दिनों से अंधेरा, पानी संकट गहराया; आक्रोशित लोगों का प्रदर्शन, Bhagalpur Hindi News - Hindustan
More

बांका: शंभूगंज बाजार में ट्रांसफार्मर जलने से तीन दिनों से अंधेरा, पानी संकट गहराया; आक्रोशित लोगों का प्रदर्शन

शंभूगंज से प्रदीप की रिपोर्ट शंभूगंज। बांका जिले के शंभूगंज बाजार में विगत

Wed, 22 April 2026 05:16 PMNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share
बांका: शंभूगंज बाजार में ट्रांसफार्मर जलने से तीन दिनों से अंधेरा, पानी संकट गहराया; आक्रोशित लोगों का प्रदर्शन

शंभूगंज से प्रदीप की रिपोर्ट शंभूगंज। बांका जिले के शंभूगंज बाजार में विगत तीन दिनों से विद्युत ट्रांसफार्मर जल जाने के कारण बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप है। लगातार बिजली नहीं रहने से बाजार क्षेत्र के लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। खासकर पेयजल संकट ने स्थिति को और गंभीर बना दिया है, क्योंकि अधिकांश घरों में पानी की आपूर्ति बिजली चालित मोटर पर निर्भर है।स्थानीय लोगों का कहना है कि ट्रांसफार्मर जलने की सूचना बिजली विभाग को कई बार दी गई, लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं की गई। इससे नाराज बाजारवासियों ने बुधवार को सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया और विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।प्रदर्शन

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें: बिजली ट्रांसफार्मर बार-बार खराब, आपूर्ति बाधित

कर रहे लोगों ने बताया कि भीषण गर्मी के बीच बिजली नहीं रहने से छोटे-छोटे बच्चों, बुजुर्गों और व्यवसायियों को काफी दिक्कत हो रही है। दुकानदारों का कारोबार भी प्रभावित हो रहा है। लोगों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा। ग्रामीणों और व्यापारियों ने प्रशासन से अविलंब कार्रवाई करते हुए नया ट्रांसफार्मर लगाने की मांग की है, ताकि बिजली और पानी की समस्या से जल्द राहत मिल सके।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बांका: गर्मी बढ़ने के साथ गहराया बिजली संकट

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।