Power Transformer Explosion in Jhansi Causes Major Outage and Public Anger ट्रांसफार्मर फुंका, तीन दिनों से धायपुरा में अंधेरा, Jhansi Hindi News - Hindustan
More

ट्रांसफार्मर फुंका, तीन दिनों से धायपुरा में अंधेरा

Jhansi News - झांसी के मऊरानीपुर तहसील के धायपुरा गांव में 100 केवीए का बिजली ट्रांसफार्मर तेज धमाके के साथ फट गया। इसके बाद गांव की बिजली बंद हो गई, जिससे गर्मी में लोग परेशान हो गए। बिजली की अनुपस्थिति से रोजमर्रा की गतिविधियाँ प्रभावित हुईं और ग्रामीणों ने विद्युत विभाग से तत्काल कार्रवाई की मांग की।

Wed, 22 April 2026 11:17 PMNewswrap हिन्दुस्तान, झांसी
share
ट्रांसफार्मर फुंका, तीन दिनों से धायपुरा में अंधेरा

झांसी (मऊरानीपुर)। मऊरानीपुर तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत धायपुरा में लगा 100 केवीए का बिजली का ट्रांसफार्मर तेज धमाके के साथ फुंक गया। इसी के साथ गांव की बत्ती गुल हो गई। वहीं तीसरे दिन भी बिजली न आने से प्रचंड गर्मी के बीच एक बड़ी आबादी बिलबिला उठी। बिजली के उपकरण शोपीस बन गए हैं। हालात यह है कि लोगों में विभाग के विरुद्ध गुस्सा बढ़ रहा है। रोजमर्रा के कामकाज भी बुरी तरह प्रभावित हो रहे है। यहां तक कि गांव में लगी आटा चक्की भी ठप हो गई है। गांव के शालिराम रावत, रामपाल सिंह, जमुनाप्रसाद गुप्ता, अरुण रावत, सुरेश गुप्ता, धर्मेन्द्र गुप्ता, दीनदयाल गुप्ता, दीपनारायण यादव, हरगोविंद सिंह, चंद्रपाल यादव, प्रमोद कुमार, बिहारी पाल सहित अन्य ने बताया कि पिछले दिनों अचानक ट्रांसफार्मर फुंक जाने के बाद से गांव की विद्युत व्यवस्था ठप पड़ी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जला ट्रांसफार्मर बदलने को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन

दिन में तेज धूप और उमस भरी गर्मी के कारण लोगों का घरों में रहना मुश्किल हो गया है। वहीं रात के समय अंधेरे में बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पेयजल आपूर्ति भी प्रभावित हो रही है। क्योंकि अधिकांश लोग बिजली चालित मोटरों पर निर्भर हैं। ग्रामीणों ने बताया कि समस्या की सूचना विद्युत विभाग को दे दी गई है। लेकिन, अब तक कुछ नहीं हुआ। इस मौसम में बिजली का न होना किसी बड़ी मुसीबत से कम नहीं है। ग्रामीणों ने विद्युत विभाग से खराब ट्रांसफार्मर को तत्काल बदलकर गांव की बिजली आपूर्ति बहाल किए जाने की मांग की है। चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र ही समस्या का समाधान नहीं हुआ, तो वह संबंधित विभाग के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बांका: शंभूगंज बाजार में ट्रांसफार्मर जलने से तीन दिनों से अंधेरा, पानी संकट गहराया; आक्रोशित लोगों का प्रदर्शन
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें: बिजली ट्रांसफार्मर बार-बार खराब, आपूर्ति बाधित

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।