बकरीद पर्व को लेकर हुई शांति समिति की बैठक
अमरपुर थाना परिसर में बकरीद पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक हुई। थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने क्षेत्र के लोगों से शांतिपूर्ण पर्व मनाने की अपील की। उन्होंने अफवाहों से बचने और पुलिस को संदिग्ध गतिविधियों की सूचना देने की बात कही। सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता रखने का आश्वासन दिया गया।

अमरपुर (बांका), निज संवाददाता| अमरपुर थाना परिसर में रविवार को बकरीद पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक हुई। थानाध्यक्ष राकेश कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक में क्षेत्र के लोगों ने शांति एवं सद्भाव के माहौल में पर्व मनाने की बात कही। इस मौके पर थानाध्यक्ष ने कहा कि किसी भी पर्व के शांतिपूर्वक संपन्न कराने में पुलिस को समाज का सहयोग आवश्यक है। उन्होंने कहा कि पर्व के दौरान पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। लोगों को किसी भी अफवाहों पर ध्यान नहीं देना चाहिए तथा अफवाह फ़ैलाने वालों की सूचना तुरंत पुलिस को दें। साथ ही सोशल मीडिया पर भ्रामक पोस्ट करने से भी परहेज करना चाहिए।
थानाध्यक्ष ने संदिग्ध गतिविधियों की आशंका होने पर तुरंत पुलिस को सूचना देने की बात कही। उन्होंने सभी लोगों से सौहार्द पूर्ण माहौल में पर्व मनाने की अपील की। इस मौके पर अपर थानाध्यक्ष सुशील कुमार, जिला पार्षद सुजाता वैद्य, उप प्रमुख महेश मंडल, असगर अली, मो सज्जाद उर्फ बबलू, जफरूल खान समेत अनेक लोग उपस्थित थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन