bahu eloped sasur in muzaffarpur bihar husband announced reward of 20 thousand मुंबई में पति, चचेरे ससुर को दिल दे बैठी बहू; फरार बीवी को खोजने पर 20 हजार इनाम देगा हसबैंड, Bihar Hindi News - Hindustan
More

मुंबई में पति, चचेरे ससुर को दिल दे बैठी बहू; फरार बीवी को खोजने पर 20 हजार इनाम देगा हसबैंड

शोभा का पति मुंबई में काम करता था। इधर पत्नी अपने रिश्ते के एक ससुर के साथ फरार हो गई।

Thu, 19 June 2025 04:58 PMSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share
मुंबई में पति, चचेरे ससुर को दिल दे बैठी बहू; फरार बीवी को खोजने पर 20 हजार इनाम देगा हसबैंड

बिहार के मुजफ्फरपुर में नाजायज प्रेम संबंध का अजीबो गरीब मामला सामने आया है। एक युवक मुंबई में रोजगार करता था और घर पर बीवी चचेरे ससुर के साथ अफेयर में आ गई। जब दोनों फरार हो गए तो कोहराम मच गया। परदेश से लौटे पति ने बीवी को खोजकर लाने वाले को बीस हजार इनाम देने का एलान किया। मीडिया तक खबर आने के बाद महिला के ससुर के बयान पर चार लोगों के खिलाफ औराई थाने में केस दर्ज किया गया है। पुलिस अपने स्तर पर कार्रवाई कर रही है। उनकी शादी के 13 साल हो चुके हैं। एक बच्चा भी है।

घटना औराई थाना के एक गांव की है। जानकारी के मुताबिक गांव का युवक विष्नू सहनी की शादी पीड़ित युवक मुम्बई में रहकर कढ़ाई का काम करता है और पत्नी घर पर रहती थी। पति की गैरमौजूगी में चचिया ससुर से महिला को प्रेम प्रसंग हो गया। दोनों चोरी चुपके मिलना जुलना शुरू कर दिए। हालांकि महिला के पति को इस बात की भनक तक नहीं थी। इस बीच 6 जुन को पत्नी ससुर और सास को चकमा देकर ससुर के साथ फरार हो गई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:साली से अवैध संबंध में जीजा ने सरहज की हत्या कर दफनाया, पुलिस खोदेगी कब्र

पुलिस को दिए आवेदन में ससुर ने बताया कि अगले दिन काफी खोजबीन की गई। गांव में पता चला कि शोभा रिश्ते के ससुर सुनील सहनी के फरार हो गई है। उसने तीन ग्रुप लोन लिया था वह रकम भी उठकर ले गई। बताया गया है कि आरोपी सुनील सहनी जिसकी पहले ही दो बार शादी चुकी है। पहली पत्नी की हत्या के आरोप में जेल भी जा चुका है। दुसरी पत्नी से तीन बच्चें है। । विश्णु सहनी को डर है कि इस्तेमाल करके बेच ना दे। इस वजह से उसने पत्नी को ढुंढकर लाने वाले को 20 हजार रुपए की घोषणा की है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दूसरी शादी का विरोध कर रहा था साला, जीजा ने मार दी गोली; बिहार में कांड
ये भी पढ़ें:साली ने बना ली दूरी, बौखलाए जीजा ने मार डाला, सास को भी नहीं छोड़ा
ये भी पढ़ें:बिहार में जीजा ने साली और सास को क्यों मारा, डबल मर्डर में चौंकाने वाला खुलासा

इधर औराई पुलिस ने बताया है कि कांड दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। महिला और फरार ससुर का फोटो इलाके के थानों और सर्कुलेट किया गया है। पुलिस जल्द ही मामले का उद्भेदन कर दोनों को बरामद कर लेगी। मां के चले जाने से 7 साल का बेटा मायूस है। पति को अभी भी अपनी पत्नी का इंतजार है।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।