man shot his Brother in law when he protest second marriage in bihar motihari दूसरी शादी का विरोध कर रहा था साला, जीजा ने मार दी गोली; बिहार में कांड, Bihar Hindi News - Hindustan
More

दूसरी शादी का विरोध कर रहा था साला, जीजा ने मार दी गोली; बिहार में कांड

पुलिस ने घटनास्थल पर से एक खोखा भी बरामद किया है। थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि अभय कुमार पर तरियानी, शिवाईपटी, राजेपुर थाना सहित कई थाना में आपराधिक मामला दर्ज है। गिरफ्तार करने के लिए उसके ठिकाने पर छापेमारी की जा रही है।

Tue, 10 June 2025 12:29 PMNishant Nandan हिन्दुस्तान, निज संवाददाता, तेतरिया, मोतिहारी
share
दूसरी शादी का विरोध कर रहा था साला, जीजा ने मार दी गोली; बिहार में कांड

बिहार में जीजा पर अपने साले को गोली मारने का आरोप लगा है। मोतिहारी जिले के राजेपुर थाना क्षेत्र के हनुमान नगर गांव में बहनोई के द्वारा साले को गोली मारने के मामले में एफआईआर दर्ज की गयी है। मामले में जख्मी शुभम कुमार के पिता केदार राय ने राजेपुर थाना में दामाद अभय कुमार, राजेपुर थाना क्षेत्र के हनुमान नगर गांव के सत्यदेव राय के पुत्र धर्म वीर कुमार, रघुवीर कुमार के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करायी है।

उल्लेखनीय है कि बहनोई ने साला को पिस्टल से गोली मार दिया था जो दाहिना जांघ में लगा। गोली मारकर बहनोई भाग निकला। घटना शनिवार की देर शाम की है। घटना के संबंध में जख्मी शुभम कुमार की मां आंगनबाड़ी सेविका चित्रलेखा देवी,पिता केदार राय ने बताया कि शिवहर जिला के तरियानी थाना के रामपुर पोखरी गांव निवासी दामाद अभय कुमार ने डिमापुर से एक विधवा महिला तीन बच्चे की मां से शादी कर बुधवार को उनके घर पर पहुंचा। तो महिला को देखकर परिवार के लोगों के साथ बकझक हुआ था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में युवती से गैंगरेप, मोबाइल दिलाने के नाम पर ले गए थे हैवान

शनिवार को अपाची बाइक से तीन व्यक्ति के साथ उनके घर पर पहुंचा और उसके पुत्र शुभम कुमार को दामाद अभय कुमार ने जांघ में गोली मार कर तीन हवाई चक फायरिंग कर भाग निकला। बताया कि उसकी पुत्री की शादी दिसंबर माह में अभय से हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद दहेज में और रुपया मांगने लगा तो नहीं देने पर पुत्री के साथ मारपीट करने लगा तो घर पर बुला लिया। उनकी पुत्री ने दामाद अभय कुमार पर तरियानी थाना में प्राथमिकी भी दर्ज कराई है।

जख्मी होने पर इलाज के लिए मुजफ्फरपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया जहां पर इलाज के बाद सोमवार को सुबह में घर पर पहुंचा। पुलिस ने घटनास्थल पर से एक खोखा भी बरामद किया है। थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि अभय कुमार पर तरियानी, शिवाईपटी, राजेपुर थाना सहित कई थाना में आपराधिक मामला दर्ज है। गिरफ्तार करने के लिए उसके ठिकाने पर छापेमारी किया जा रहा है।शीध गिरफ्तार कर लेने का दावा किया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नेटवर्क नहीं मिल रहा, बिहार में यहां पेड़ पर चढ़कर मोबाइल से बात करते हैं लोग
ये भी पढ़ें:बिहार विधान परिषद से डाटा किसने चुराई, सचिव समेत 9 पर केस
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।